Dark Mode
  • day 00 month 0000
28 अक्टूबर 2025 का राशिफल : मेष से मीन तक जानें दिनभर का भविष्यफल

28 अक्टूबर 2025 का राशिफल : मेष से मीन तक जानें दिनभर का भविष्यफल

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 28 अक्टूबर 2025, दिन मंगलवार (Tuesday) सभी राशियों के लिए खास रहेगा। 28 अक्टूबर 2025 का राशिफल आपको बताएगा कि किस राशि के लिए दिन शुभ हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का भविष्यफल -

 

मेष (Aries)

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। कारोबार में अच्छी शुरुआत हो सकती है।

 

वृषभ (Taurus)

आज का राशिफल बताता है कि धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें। अनावश्यक खर्चों से बचें। निवेश सोच-समझकर करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी पुराने मुद्दे पर बहस हो सकती है। क्रोध को नियंत्रण में रखें।

 
यह भी पढ़ें: https://theindiamoves.com/story/horoscope-for-october-27-2025-which-zodiac-signs-will-see-success-on-monday

मिथुन (Gemini)

आज का राशिफल बताता है कि बुद्धिमत्ता से लिए गए निर्णय लाभ देंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान के सेहत पर ध्यान दें।

 

कर्क (Cancer)

आज का राशिफल बताता है कि घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। ध्यान और योग से लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से भावनात्मक बातचीत हो सकती है। क़ानूनी मामलों में फैसले आपके पक्ष में हो सकते हैं।

 

सिंह (Leo)

आज का राशिफल बताता है कि नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार से जुड़ी कोई डील पक्की होगी। यात्रा का योग है।

 

कन्या (Virgo)

आज का राशिफल बताता है कि कामकाज में थोड़ी रुकावट आ सकती है। धैर्य रखें और किसी भी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें। सेहत को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

 

तुला (Libra)

आज का राशिफल बताता है कि रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकते हैं, संयम रखें।

 

वृश्चिक (Scorpio)

आज का राशिफल बताता है कि भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी से मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में संयम से काम लें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आज आपकी बातों का असर दूसरों पर गहरा होगा, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें।

 

धनु (Sagittarius)

आज का राशिफल बताता है कि यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध हो सकती है। नए लोगों से संपर्क भविष्य में फायदेमंद रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा। संतान को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी।


मकर (Capricorn)

आज का राशिफल बताता है कि करियर में उन्नति के संकेत हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। शिक्षा और करियर में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।

 

कुंभ (Aquarius)

आज का राशिफल बताता है कि रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताना सुकून देगा। सेहत सामान्य रहेगी। व्यापार में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आकस्मिक प्रपोजल से आप भरपूर खुश रहेंगे।


मीन (Pisces)

आज का राशिफल बताता है कि भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। अपनों का साथ सुकून देगा। किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है। ध्यान और आत्मचिंतन लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि के नए मार्ग खुल सकते हैं। नौकरी में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves

 

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?