
तांत्रिक के कहने पर चाचा बना हैवान, पत्नी को वापस लाने के लिए भतीजे की दी बलि
-
Manjushree
- July 23, 2025
राजस्थान (Rajasthan) के खैरथल जिले के गांव में छह साल के मासूम की हत्या हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मासूम लोकेश की हत्या करने वाला आरोपी उसका खुद चाचा बताया जा रहा है। मासूम की हत्या करने वाले चाचा ने अपना गुनाह कबुल कर लिया है।
मासूम की हत्या के मामले में पुलिस के पूछताछ में चाचा मनोज ने तांत्रिक सुनील का नाम उजागर किया। पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चाचा और तांत्रिक से पूछताछ की तो पता चला कि चाचा मनोज अपनी पत्नी को मायके से किसी भी तरह वापस घर लाना चाहता था। इस वजह से उसने तांत्रिक और अंधविश्वास का सहारा लिया।
Black Magic Murder Case में मुंडावर के एसएचओ ने बताया कि चाचा मनोज की पत्नी किसी विवाद के बाद उसे छोड़कर चली गई थी। चाचा मनोज ने कई बार पत्नी को वापस ले आने की कोशिश की, मगर वो वापस नहीं आना चाहती थी। हताश होकर, चाचा मनोज ने वशीकरण करने के लिए एक स्थानीय तांत्रिक सुनील कुमार से संपर्क किया।
भतीजे की बलि के लिए उसने वशीकरण के लिए इसकी एवज में तांत्रिक सुनील ने 12 हजार रुपये और एक बच्चे की बलि के रूप में शनिवार को भोग के लिए खून और कलेजी लाने को कहा। इसके बाद घर आकर मनोज ने कथित तौर पर अपने भतीजे लोकेश की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, पत्नी की वापसी के लिए चाचा मनोज कथित तौर पर अपने भतीजे लोकेश को टॉफी दिलाने के बहाने, एक जर्जर इमारत में ले गया। यहां उसने बच्चे की हत्या कर दी और शव को छिपा दिया। मासूम लोकेश के शरीर पर चोटों के निशान और कई सिरिंज के निशान भी दिखे, मासूम के खून निकालने की कोशिश का संकेत मिलता है।
ऐसी जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1784)
- अपराध (135)
- मनोरंजन (290)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (747)
- खेल (354)
- धर्म - कर्म (545)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (537)
- हेल्थ (172)
- महिला जगत (49)
- राजस्थान (429)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (198)
- दिल्ली (219)
- महाराष्ट्र (140)
- बिहार (125)
- टेक्नोलॉजी (169)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (92)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (328)
- वीडियो (1033)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (70)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..