
ट्रंप के H-1B आदेश से इमिग्रेशन कंपनियों में हड़कंप, 24 घंटे में वापस लौटना जरुरी
-
Manjushree
- September 20, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donal Trump) के आदेश के बाद अमेरिका H-1B नियम बदलाव लागू होने अमेरिकी कंपनियों में भी खलबली मच गई है। अमेरिकी की बड़ी IT कंपनियों ने वापस लौटने के लिए अपने विदेशी कर्मचारियों, खासकर भारतीय कर्मचारियों को ईमेल के जरिए भेजा है।
ट्रंप H-1B आदेश 2025 के बाद अमेरिका के इमिग्रेशन वकीलों और कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को चेतावनी जारी करते कहा है, "जो वीज़ा धारक अमेरिका के बाहर हैं, वे तुरंत वापस लौट आएं, नहीं तो 21 सितंबर से लागू होने वाली राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई घोषणा के चलते वे अमेरिका में फंस सकते हैं या फिर उन्हें दोबारा प्रवेश नहीं मिल पाएगा।"
जानकारी के अनुसार अमेरिका इमिग्रेशन नियम जारी होने के बाद Microsoft ने भारत की यात्रा पर गए अपने H-1B कर्मचारियों के लिए एक तत्काल आंतरिक परामर्श जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि 21 सितंबर के बाद उन्हें अमेरिका में आने से रोका जा सकता है।
ट्रंप ने शुक्रवार को एक घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अनुसार अब "स्पेशलिटी ऑक्युपेशन" में काम कर रहे नॉन-इमिग्रेंट्स को तभी अमेरिका में प्रवेश मिलेगा जब उनकी H-1B याचिका के साथ 100,000 डॉलर की अतिरिक्त फीस जमा की गई हो।
अमेरिका H-1B नियम बदलाव की लागत केवल आवश्यक या उच्च-स्तरीय भूमिकाओं वाले कर्मचारियों के लिए ही चुकाया जाएगा। यह नया नियम 21 सितंबर 2025 को सुबह 12:01 बजे से लागू हो जाएगा। यानी H-1B वीज़ा लौटने की डेडलाइन में 21 सितंबर तक अमेरिका वापस लौटना जरूरी है।
ट्रंप H-1B आदेश 2025 के आदेश का भारत जैसे देशों के उन पेशेवरों पर भी असर पड़ेगा जो H-1B वीज़ा पर अमेरिका में काम कर रहे हैं। H-1B वीज़ा लौटने की डेडलाइन को लेकर अब वकीलों और कंपनियों ने चेतावनी दी है कि जो वीज़ा धारक या उनके परिवार के सदस्य अगर काम या छुट्टियों के लिए अभी अमेरिका से बाहर हैं तो वे तुरंत अमेरिका लौट आएं, नहीं तो वापसी का रास्ता बंद हो सकता है।
भारत में फंसे H-1B धारकों के पहुंचने के लिए समय काफी कम है। भारत से कोई भी डायरेक्ट फ्लाइट अब समय पर अमेरिका नहीं पहुंच सकती।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2266)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (941)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (703)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (578)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (528)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (257)
- दिल्ली (289)
- महाराष्ट्र (189)
- बिहार (236)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (118)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (19)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (2)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (34)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..