Dark Mode
  • day 00 month 0000
UNGA में ट्रंप का हमला: भारत-चीन पर यूक्रेन युद्ध फंडिंग का आरोप, NATO पर भी साधा निशाना

UNGA में ट्रंप का हमला: भारत-चीन पर यूक्रेन युद्ध फंडिंग का आरोप, NATO पर भी साधा निशाना

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA 2025) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन पर यूक्रेन युद्ध फंडिंग का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा कि दोनों देश रूस से तेल खरीदकर युद्ध के प्रमुख वित्तपोषक बन रहे हैं। अपने भाषण में उन्होंने यूरोपीय देशों और NATO पर ट्रंप हमला भी किया, साथ ही अमेरिका की ताकत और उपलब्धियों का बखान किया। यह भाषण लगभग एक घंटे तक चला और इसमें ट्रंप ने अपने आठ महीनों के कार्यकाल में सात युद्ध रोकने का दावा भी किया।

 

भारत-चीन पर ट्रंप का आरोप

 

जानकारी के मुताबिक UNGA में ट्रंप भाषण के दौरान कहा गया कि भारत और चीन लगातार रूस से तेल खरीद रहे हैं, जिससे वे यूक्रेन युद्ध को फंड कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, "रूस से तेल और गैस खरीदना अपने ही खिलाफ युद्ध को फंड करना है।" उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रूस शांति वार्ता के लिए तैयार नहीं होगा तो अमेरिका कड़े टैरिफ लगाएगा। इस बयान के बाद अमेरिका ने भारत पर कुल टैरिफ 50% तक बढ़ा दिया है, जो दुनिया में सबसे ऊंचा माना जा रहा है।

 

NATO और यूरोप पर निशाना

 

UNGA में ट्रंप UN भाषण का एक अहम हिस्सा यूरोप और NATO पर ट्रंप हमला था। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देश रूस से तेल और गैस खरीद रहे हैं और उसी रूस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अमेरिका अकेले समाधान नहीं ला सकता, यूरोपीय देशों को भी रूस की ऊर्जा पर रोक लगाने में सहयोग करना होगा।

 

अमेरिका की ताकत और उपलब्धियां

 

जानकारी के मुताबिक UNGA में डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में अमेरिका की मजबूत अर्थव्यवस्था, सीमाएं, सैन्य शक्ति और राष्ट्रीय भावना पर जोर दिया। उन्होंने इसे "अमेरिका का गोल्डन एज" बताया और कहा कि उनकी सरकार के दौरान ऊर्जा लागत, गैसोलीन और किराने की कीमतें कम हुई हैं, मॉर्गेज रेट घटे हैं और महंगाई पर नियंत्रण पाया गया। ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अमेरिका की वैश्विक प्रतिष्ठा पर भी प्रकाश डाला।

 

सात युद्धों को रोका

 

UNGA में ट्रंप UN भाषण का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा उनके सात युद्ध रोकने के दावे पर केंद्रित था। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान, इजरायल-ईरान, कंबोडिया-थाईलैंड समेत सात "अंतहीन युद्धों" को समाप्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य में संयुक्त राष्ट्र ने कोई मदद नहीं की।

 

फिलिस्तीन और क्लाइमेट चेंज पर ट्रंप का बयान

 

UNGA में डोनाल्ड ट्रंप ने फिलिस्तीन मान्यता को लेकर भी टिप्पणी की और कुछ देशों की आलोचना की। इसके अलावा ट्रंप ने क्लाइमेट चेंज और हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) को "सबसे बड़ा धोखा" बताया और कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा महंगी और कारगर नहीं है।

 

UNGA में हलचल मचाई

 

UNGA 2025 में ट्रंप का भाषण पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना। उनके तीखे तीर, भारत-चीन पर यूक्रेन युद्ध फंडिंग के आरोप, NATO पर निशाना और अमेरिका की जमकर तारीफ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हलचल मचा दी। ट्रंप के इस भाषण ने वैश्विक राजनीति और व्यापार पर भी असर डाला, विशेष रूप से भारत और अमेरिका के बीच जारी व्यापार वार्ता और टैरिफ विवाद को।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?