
Banke Bihariji 21 January Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, माघ मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी और कालाष्टमी तिथि
-
Renuka
- January 21, 2025
Banke Bihariji 21 January Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 21 जनवरी 2025 और माघ मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है जो कि दोपहर तक रहने वाली है। उसके बाद कालाष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज मंगलवार है, आज का दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन हनुमान जी के निमित्त व्रत और पूजा-अर्चना करने से साधक को कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। वहीं ऐसे में आज मासिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत किया जाएगा। बता दें कि अष्टमी तिथि की शुरुआत 21 जनवरी यानी आज दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 22 जनवरी यानी कल दोपहर 3 बजकर 18 मिनट पर होगा। आज के दिन भगवान शिव के काल भैरव रूप की पूजा की जाती है। साथ ही आज चित्रा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 37 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ होगा।
आज का पंचांग- 21 जनवरी 2025
आज की तिथि- सप्तमी और कालाष्टमी
आज का नक्षत्र- चित्रा (रात्रि 11 : 37 मिनट ) उसके बाद स्वाति नक्षत्र शुरू
सूर्योदय- 07:13 AM
सूर्यास्त - 05:51 PM
वार - मंगलवार
ये भी पढ़े- घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की फोटो लगाना सही है या गलत, क्या हैं नियम
निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (295)
- दुनिया (308)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (366)
- व्यवसाय (123)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (133)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (61)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (196)
- वीडियो (616)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..