Dark Mode
  • day 00 month 0000
घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की फोटो लगाना सही है या गलत, क्या हैं नियम

घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की फोटो लगाना सही है या गलत, क्या हैं नियम

सभी देवी-देवताओं में भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान गणेश को मंगलकर्ता, विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य देव कहा जाता है। इसलिए नए घर की पूजा हो, शुभ कार्य हो या कोई विशेष अनुष्ठान, सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है हम घर के मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति या फोटो रखते हैं और उसकी पूजा करते हैं। लेकिन इसके साथ ही कुछ लोग भगवान गणेश की मूर्ति या फोटो को घर के बाहर भी लगाते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि, घर के बाहर भगवान गणेश की फोटो लगाना शुभ है या अशुभ।

 

घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की फोटो लगाना सही है या गलत?

ज्योतिष और वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति या फोटो लगाना बहुत शुभ होता है। इससे वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। लेकिन इसका लाभ तभी मिलता है जब इसे पूरे विधि-विधान और नियम के अनुसार स्थापित किया जाए। वहीं कुछ लोग घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की मूर्ति तो लगाते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में गलत दिशा या गलत तरीके से फोटो लगा देते हैं, जो परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए जानें घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की फोटो कैसे, कब और किस दिशा में लगाएं।

 

दिशा का रखें ध्यान:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के बाहर मुख्य दरवाजे पर भगवान गणेश की मूर्ति लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर के बाहर गणेश जी की मूर्ति लगाने से घर में सुख, समृद्धि और तरक्की आती है। लेकिन इसे सही दिशा में लगाना जरूरी है। वास्तु के अनुसार अगर घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण या उत्तर दिशा में है, तभी आपको भगवान गणेश की मूर्ति या फोटो बाहर लगानी चाहिए। अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा पूर्व या पश्चिम दिशा की ओर है, तो ऐसी स्थिति में आपको मुख्य दरवाजे पर भगवान गणेश की फोटो नहीं लगानी चाहिए।

 

ये भी पढ़े:- महाकुंभ में 7 करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष की मालाओं से बने 12 ज्योतिर्लिंग, बने आकर्षण का केंद्र

 

 

 

घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की फोटो लगाना सही है या गलत, क्या हैं नियम

 

गणेश जी की मूर्ति लगाने के नियम:

अगर आपने मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति रखी है, तो उसके ठीक पीछे यानी दरवाजे के दूसरी तरफ गणेश जी की ऐसी ही मूर्ति लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि गणेश जी की पीठ घर की तरफ होती है। घर के मुख्य द्वार पर इस तरह से भगवान गणेश की फोटो लगाने से घर पर भगवान की कृपा बनी रहती है। मुख्य द्वार पर फोटो लगाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि भगवान की पीठ मुख्य द्वार से चिपकी हुई हो और उनका चेहरा सामने की तरफ हो। ऐसी फोटो से घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी।

 

मुख्य द्वार पर किस तरह की फोटो लगाना सही रहता है:

मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति या फोटो लगाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि, भगवान गणेश की सूंड बाईं तरफ मुड़ी हुई हो और भगवान बैठी हुई मुद्रा में हों। अगर आप भी घर में भगवान गणेश की फोटो या मूर्ति रखते हैं, तो ऐसी ही मूर्ति रखें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?