Dark Mode
  • day 00 month 0000
UP:  संभल में हिंसा के कारण तनावपूर्ण स्थिति, 4 लोगों की मौत, 20 पुलिसकर्मी घायल

UP: संभल में हिंसा के कारण तनावपूर्ण स्थिति, 4 लोगों की मौत, 20 पुलिसकर्मी घायल

Uttar Pradesh :  उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के कोर्ट द्वारा आदेशित सर्वेक्षण के विरोध में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस संघर्ष में चार लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 20 सुरक्षाकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के खिलाफ विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रविवार को हिंसक संघर्ष हुआ। इस झड़प में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए। हिंसा के बाद प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया और इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया है। फिलहाल, उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।


4 की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसके चलते स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। वहीं मुरादाबाद के कमिश्नर अंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि- उपद्रवियों द्वारा गोलियां चलाई गईं, जिसमें पुलिस अधीक्षक के पीआरओ के पैर में गोली लगी है और सीओ को छर्रे लगे हैं। इस हिंसा में 15 से 20 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।


संभल में तनावपूर्ण स्थिति
संभल में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है, जब एक स्थानीय न्यायालय के आदेश पर जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया। इसके बाद एक याचिका दायर की गई, जिसमें यह दावा किया गया कि- मस्जिद के स्थान पर पहले हरिहर मंदिर था। इस पर रविवार को प्रदर्शनकारियों ने हिंसा शुरू कर दी, वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर जमकर पथराव किया। जवाब में, पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठियों का इस्तेमाल किया।


कोर्ट के दिशा- निर्देश
बता दें कि इस दौरान मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और सर्वे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। हिंदू पक्ष द्वारा जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर का हिस्सा बताने की याचिका अदालत में दायर की गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने सर्वेक्षण के आदेश दिए थे। वहीं 19 नवंबर की रात को मस्जिद में पहला सर्वेक्षण हुआ था, और फिर रविवार को एक और सर्वेक्षण के लिए टीम मस्जिद पहुंची। इस सर्वेक्षण के लिए मस्जिद की कमेटी ने अपनी सहमति दी थी, और दोनों पक्षों की मौजूदगी में यह काम चल रहा था।


पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया
इस मामले में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए । जिसको लेकर मुरादाबाद के कमिश्नर अंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि- उपद्रवियों द्वारा गोलियां चलाई गईं, जिसमें पुलिस अधीक्षक के पीआरओ के पैर में गोली लगी है और सीओ को छर्रे लगे हैं। इस हिंसा में 15 से 20 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। साथ ही पुलिस अधिकारी के अनुसार- इस हिंसा में 2 महिलाओं सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कुछ लोगों ने सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिलों में आग भी लगा दी। अधिकारी ने बताया कि- वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि गोलियां कहां से चलाई गईं, खासकर दीपा सराय इलाके में। हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल उपद्रवियों की पहचान करने की प्रक्रिया में है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?