
आज से यूपी में चलेगा खास अभियान, जानें योगी सरकार के क्या हैं बदलाव
-
Manjushree
- September 1, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditynath) सरकार ने आज 1 सितम्बर 2025 से उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ एक विशेष अभियान चलाने जारी है। जिसमें सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 1 से 30 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में नो हेलमेट, नो फ्यूल विशेष अभियान शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि यूपी सरकार के नया अभियान 2025 का नेतृत्व हर ज़िले के ज़िलाधिकारी (DM) करेंगे और ख़ुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान पर नजर रखेंगे। जो उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ लागू किया गया है। योगी सरकार का मानना है कि यह कदम दंडात्मक कार्रवाई से अधिक लोगों को सुरक्षा के महत्व का एहसास कराने वाला है।
यूपी सरकार के नो हेलमेट नो फ्यूल बदलाव 2025 में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 129 स्पष्ट रूप से दोपहिया चालक और पीछे बैठने वाले सवार दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य करती है। वहीं इस अधिनियम में धारा 194D उल्लंघन करने वालों पर दंड का प्रावधान भी देती है। सर्वोच्च न्यायालय की सड़क सुरक्षा समिति ने भी राज्यों को चेताया है कि सड़क पर होने वाली मौतों को कम करने के लिए हेलमेट अनुपालन को सख्ती से लागू किया जाए।
यूपी में शुरू हुआ विशेष अभियान में जिला सड़क सुरक्षा समिति को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सड़क और परिवहन से सभी संबंधित विभागों को जोड़े। उत्तर प्रदेश की पुलिस की जिम्मेदारी होगी कि वह जगह-जगह दो पहिये वहनों की चेकिंग कराए और बिना हेलमेट वालों को चेतावनी दे।
यूपी सरकार के बदलाव 2025 में राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी पेट्रोल पंपों की नियमित जांच करेंगे ताकि नियमों का सही तरीके से पालन हो। अगर किसी पंप पर नियमों की अनदेखी पाई गई, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब कोई भी बिना हेलमेट पहुंचेगा तो पम्प कर्मचारी उसे ईंधन देने से मना कर देंगे। इसके लिए सरकार ने सभी प्रमुख तेल विपणन कंपनियों के साथ बैठक कर उन्हें आदेश दिए हैं। पेट्रोल पम्प मालिकों को कहा गया है कि वे नियम का पालन सुनिश्चित करें।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
Frequently Asked Question
Q1. यूपी में आज से शुरू होने वाला खास अभियान क्या है?
Ans. यूपी में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 1 से 30 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में नो हेलमेट, नो फ्यूल विशेष अभियान शुरू कर दिया है।
Q2. योगी सरकार ने इस अभियान को क्यों शुरू किया है?
Ans. योगी सरकार ने नो हेलमेट, नो फ्यूल विशेष अभियान शुरू करने का उद्देश्य सड़क पर होने वाली मौतों को कम करने के लिए हेलमेट अनुपालन को सख्ती से लागू किया जाए। इस अभियान से अधिक लोगों को सुरक्षा के महत्व का एहसास करना है।
Q3. अभियान के तहत सरकार ने कौन-कौन से बदलाव किए हैं?
Ans. अभियान के तहत सरकार ने 1988 की धारा 129 स्पष्ट रूप से दोपहिया चालक और पीछे बैठने वाले सवार दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया है और अगर कोई भी दो पहिया चालक बिना हेलमेट पहने पेट्रोल पंप पर पहुंचेगा तो पम्प कर्मचारी उसे ईंधन देने से मना कर देंगे।
Q4. यूपी सरकार ने इस अभियान में किन विभागों को शामिल किया है?
Ans. यूपी सरकार ने इस अभियान में सभी प्रमुख तेल विपणन कंपनियों को शामिल किया है।
Q5. उत्तर प्रदेश के कितने जिलों में यह अभियान लागू किया गया है?
Ans. उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ लागू किया गया है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2084)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (340)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (851)
- खेल (378)
- धर्म - कर्म (638)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (563)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (491)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (375)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (46)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..