
नोरा फतेही जैसी दिखने के लिए पति 3 घंटे जिम में कराता था वर्कआउट
-
Manjushree
- August 20, 2025
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। गाज़ियाबाद की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि बॉलीवुड एक्टर नोरा फतेही (Nora Fatehi) जैसी दिखने के लिए कैसे तीन-तीन घंटे उसका पति जिम में एक्ससाइज करने पर मजबूर करता है।
गाज़ियाबाद की शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि जिस दिन वह जिम में पूरा समय नहीं दे पाती उसे खाना भी नहीं दिया जाता। महिला ने पति समेत ससुराल के लोगों पर प्रताड़ना, अपमानित करने और गर्भपात का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के अनुसार, उसका पति अक्सर ताना मरता था। शादी में 75 लाख रुपये खर्च किए जाने के बावजूद दहेज की मांग बनी रही। हालात यह हो गए कि मार्च में हुई शादी के सिर्फ पांच महीने में ही मामला पुलिस के पास पहुंच गया। महिला का पति पेशे से एक सरकारी फिजिकल एजुकेशन टीचर है।
शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि सामान्य कद काठी और रंग साफ होने के बावजूद उसकी शारीरिक बनावट को लेकर ताने दिए जाते थे। पति ने यहां तक कहा कि उसे नोरा फतेही जैसी खूबसूरत लड़की मिल सकती थी। रोजाना युवती को तीन घंटे तक एक्ससाइज करने के लिए मजबूर किया जाता था, जब महिला शारीरिक कमजोरी, थकान या स्वास्थ्य कारणों से वर्कआउट पूरा नहीं कर पाती, तो पति कई-कई दिनों तक उसे खाना तक नहीं देता।
गाज़ियाबाद की शिकायतकर्ता महिला की शादी मार्च 2025 में गाजियाबाद में बड़े धूमधाम से हुई थी। उसने बताया कि शादी में गहने, लगभग 24 लाख रुपये की महिंद्रा स्कॉर्पियो, 10 लाख कैश और अन्य उपहार शामिल थे। कुल मिलाकर शादी में 76 लाख रुपये से अधिक का खर्च हुआ। इसके बावजूद, विवाह के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष ने और अधिक दहेज की मांग शुरू कर दी। महिला का कहना है कि पति और उसके परिजन लगातार जमीन, कैश और महंगे सामान की मांग करते थे। जब वह इन मांगों को पूरा करने से इनकार करती, तो उसे ताने दिए जाते और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना सहनी पड़ती।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में युवती जब स्वजन के साथ ससुराल गई तो उसे घर में नहीं घुसने दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही। परेशान होकर युवती ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, जानबूझकर अपमानित करने और गर्भपात के आरोप में महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1992)
- अपराध (145)
- मनोरंजन (326)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (807)
- खेल (367)
- धर्म - कर्म (609)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (52)
- राजस्थान (473)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (165)
- टेक्नोलॉजी (182)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (361)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (4)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..