
Weather : दिल्ली-NCR समेत अन्य राज्यों के तापमान में बढ़ोत्तरी, जानें मौसम का हाल
-
Renuka
- February 13, 2025
Weather : दिल्ली-NCR समेत देशभर के अन्य कई राज्यों के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। फरवरी के महीने में उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी का अहसास होने लगा है, दिनभर में तेज धूप के कारण पसीना आने लगा है। वहीं मौसम विभाग ने मौसम का फॉरकास्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, और मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
राजधानी दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। जिसको लेकर मौसम विभाग का कहना है कि- अगले तीन दिनों तक मौसम फिर कुछ ठंडा होने का अनुमान है, वहीं आसामान साफ रहेगा, मगर सुबह-रात हल्का कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही 20-30 किलोमीटर की रफ्तार से दिन में तेज हवाएं भी चलेंगी। इस वजह से तापमान में कुछ कमी आएगी। इसके अलावा आज दिल्ली का तापमान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 14 फरवरी को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है, फिर हल्के-हल्के तापमान में इजाफा हो सकता है ।
राजस्थान का मौसम

बता दें कि राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने का अनुमान है। जिसके चलते 15 से 17 फरवरी के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान, 16 फरवरी को राज्य के उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे मौसम में कुछ बदलाव देखा जा सकता है। वहीं राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट होने के बाद फिर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
अन्य राज्यों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक अब उत्तर और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में हवा की गति बढ़ जाएगी, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। जिससे देश के कई राज्यों में ठंड की वापसी की उम्मीद है। वहीं सिक्किम, असम, मेघालय और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2125)
- अपराध (148)
- मनोरंजन (348)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (876)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (648)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (567)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (498)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (58)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (261)
- महाराष्ट्र (175)
- बिहार (194)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (109)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (380)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (55)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (8)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..