Dark Mode
  • day 00 month 0000
Weather : देशभर में कड़ाके की ठंड के साथ तापमान में गिरावट, राजस्थान के कई जिलों में येलो अलर्ट

Weather : देशभर में कड़ाके की ठंड के साथ तापमान में गिरावट, राजस्थान के कई जिलों में येलो अलर्ट

Today Weather :  कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे के बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं दिल्ली में मध्यम से घना कोहरा और ठंडी हवाएं बनी रहेंगी, जबकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और अन्य पहाड़ी राज्यों में ठंड और कोहरा देखने को मिलेगी । कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हिमपात से शीतलहर की स्थिति बनी हुई।


दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली - NCR में लगातार ठंड का कहर जारी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में ठंड से राहत की संभावना कम है। इसके साथ ही अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम कोहरा छाया रहेगा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी हो सकता है। रात को आकाश आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। बशर्ते घने कोहरे और सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन पहले से ज्यादा बढ़ गई है। दिल्ली से लगे फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लिए आईएमडी ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।


राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी जयपुर में सर्दी का असर हर दिन देखने को मिल रहा है। दिन और रात को ठिठुरन हो रही है साथ ही रात में एक ओर जहां शीतलहर चल रही है वहीं, दिन में गलन परेशान कर रही है। दोपहर को हल्की धूप निकली लेकिन फिर शामको आसमान में बादल छा गए। इसी के साथ ही सुबह भीषण कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कोटा और बारां में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं 21 जनवरी को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर,बीकानेर संभाग में बारिश होने की संभावना है।


पहाड़ी इलाकों में मौसम का क्या हाल ?
बता दें कि पहाड़ी राज्यों में आज जम्मी-कश्मीर में ठंड अपना असर दिखाएगी, पर कोहरे या शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं है। पहलगाम, कुपवाड़ा, श्रीनगर, कुकरनाग जैसे इलाकों में आज भी तापमान माइनस में रहेगा। वहीं उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। वहीं आगामी 22 और 23 जनवरी को प्रदेशबर में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?