
परीक्षा में कम आए नंबर तो बेटी को मौत के घाट उतारा शिक्षक पिता ने
-
Manjushree
- June 23, 2025
महाराष्ट्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में, एक स्कूल शिक्षक पिता ने सिर्फ इसलिए अपनी 16 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी क्योंकि उसकी परीक्षा में नंबर कम आए थे। यह घटना पिता और पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाला है और समाज में बढ़ती पढ़ाई का दबाव और मानसिक असहिष्णुता पर भी सवाल खड़े करती है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला महाराष्ट्र के सांगली जिले से है। मृतक किशोरी साधना 12 कक्षा में पढ़ रही थी और हाल ही में उसके एक परीक्षा में नंबर कम आये थे। जब उसके पिता धोड़ीराम भोसले (45 वर्षीय) जो स्वयं एक स्कूल में शिक्षक हैं, ने रिजल्ट देखा तो वो गुस्से में आगबबूला हो गए और खूब फटकारा, लेकिन बताया जा रहा है पिता का गुस्सा शांत नहीं हुआ, अपनी पुत्री डांटने के बाद बुरी तरह पीटा।
जानकारी के अनुसार सांगली के आटपाडी तहसील के नेलकरंजी गांव की है जहाँ पिता ने आटा बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पत्थर की चक्की का लकड़ी का हैंडल पकड़ा और बेटी पर उससे हमला कर दिया। हमले के दौरान उसकी पत्नी और बेटा वहीं मौजूद थे।
आटपाडी पुलिस ने बताया कि लड़की बुरी तरह से घायल हो गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई, जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी मौत कई चोटों के कारण हुई। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर आक्रोश है।
अंकों की हार ने एक बेटी की जिंदगी छीन ली और एक पिता को हत्यारा बना दिया। यह समय है कि हम अपने सोचने और समझने के तरीके को बदलें, ताकि शिक्षा का मकसद केवल सफलता न होकर इंसानियत भी रहे।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2266)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (941)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (703)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (578)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (528)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (257)
- दिल्ली (289)
- महाराष्ट्र (189)
- बिहार (236)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (118)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (19)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (2)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (34)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..