
हैंडशेक विवाद को लेकर शशि थरूर का बयान - पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाना चाहिए था
-
Manjushree
- September 25, 2025
एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान की बीच हो सकता है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने एशिया कप हैंडशेक विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शशि थरूर ने कहा -हमें खेल की भावना से खेलना चाहिए और हमें पाकिस्तान से हाथ मिलाना चाहिए था।
एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तानी क्रिकेटरों से हाथ मिलाने से इनकार करने पर एक साक्षात्कार में शशि थरूर ने कहा, "मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि एक बार खेलने का फैसला हो जाने के बाद, अगर हम पाकिस्तान के बारे में इतनी ही दृढ़ता से सोचते हैं तो हमें नहीं खेलना चाहिए था, लेकिन अगर हम उनके साथ खेलने जा रहे हैं तो हमें खेल की भावना से खेलना चाहिए और हमें उनसे हाथ मिलाना चाहिए था। और खेल की भावना को राजनीति और सैन्य संघर्ष से अलग रखना चाहिए।
शशि थरूर ने अपने बयान में कहा कि हमने यह पहले 1999 में भी किया था, जब करगिल युद्ध चल रहा था। उसी दिन जब हमारे सैनिक देश के लिए जान गंवा रहे थे, हम इंग्लैंड में वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहे थे। तब भी हमने हैंडशेक किया था क्योंकि खेल की भावना अलग होती है और इसका देशों या सेनाओं के बीच चल रहे संघर्ष से कोई संबंध नहीं होता। उन्होंने कहा, दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाओं से खेल भावना की कमी झलक रही है 'अगर पाकिस्तानी टीम ने पहले अपमानित होने के बाद दूसरी बार हमें अपमानित किया, तो यह दर्शाता है कि दोनों पक्षों में खेल भावना की कमी है।
पाकिस्तान खिलाड़ी सहिबजादा फरहान के अर्धशतक पूरा होने के बाद एशिया कप में बैट से गन वाला पोज भी विवादों के घेरे में आया है। जो कि राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर मुकाबले (21 सितंबर) में उनके अनुचित व्यवहार के लिए आधिकारिक शिकायत दर्ज की।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2266)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (384)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (941)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (703)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (578)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (529)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (257)
- दिल्ली (290)
- महाराष्ट्र (189)
- बिहार (236)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (118)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (19)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (2)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (34)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..