
Today weather : देशभर में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी, जानें राजस्थान के मौसम का हाल
-
Renuka
- January 15, 2025
Weather Update : दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार ठंड जारी है। सुबह घना कोहरा और दिनभर चलने वाली शीतलहर से लोग जूझ रहे है। वहीं दिल्ली में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया। हालांकि आज देश की राजधानी में घना कोहरा भी छाया हुआ है। यूपी में बारिश की भविष्यवाणी है, तो वहीं बिहार समेत कई राज्यों में ठंड अभी अपने शबाब पर है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में ठिठुरन जारी है।
दिल्ली में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा रहने के साथ ही बारिश का अनुमान भी है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 19 डिग्री से न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रहेगा। बता दें कि 16 जनवरी की सुबह भी बारिश हो सकती है, जिससे ठंड ओर बढ़ सकती है। वहीं 17 और 18 जनवरी को भी घना कोहरा रहेगा। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और साथ ही अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 से 8 डिग्री तक रह सकता है। 19 व 20 जनवरी को मध्यम कोहरा रहेगा।
पहाड़ी इलाकों में मौसम का हाल
पहाड़ी इलाकों में मौसम थोड़ा साफ देखने को मिलेगा। बात करें गुलमर्ग, सोनमर्ग, श्रीनगर, कुकरनाग और कुपवाड़ा जैसे क्षेत्रों में आज भी तापमान न्यूनतम माइनस में रहेगा। वहीं उत्तराखंड के इलाकों में ज्यादा ठंड देखने को मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर घना कोहरा रहेगा और साथ ही मौसम के साफ रहने की संभावना है।
यूपी में कोहरे का प्रकोप
राजधानी दिल्ली के साथ ही उत्तरप्रदेश के जिलों में ठंड और कोहरे का असर नजर आ रहा है। वहीं वाराणसी से लेकर प्रयागराज तक अधिकतर जिलों में सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ों के साथ -साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। यूपी में लगातार ठंड और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
राजस्थान के मौसम का हाल
राजस्थान में लगातार भीषण ठंड और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस कड़ाके की ठंड के चलते लोगों का हाल - बेहाल है। अलवर, जयपुर, पाली, अजमेर, नागौर, जालौर, बाड़मेर समेत कई जिलों में ठंड लगातार बढ़ रही है। वहीं सिरोही में सबसे कम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग जयपुर ने प्रदेशभर में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2125)
- अपराध (148)
- मनोरंजन (348)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (876)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (648)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (567)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (498)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (58)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (261)
- महाराष्ट्र (175)
- बिहार (194)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (109)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (380)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (55)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (8)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..