
वरिष्ठ BJP नेता और दिल्ली इकाई के पहले अध्यक्ष प्रो. वीके मल्होत्रा नहीं रहे
-
Manjushree
- September 30, 2025
BJP के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली इकाई के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा (V.K. Malhotra) आज ने 94 की उम्र में अंतिम सांस ली। लंबे समय दिल्ली के AIIMS में विजय मल्होत्रा का इलाज चल रहा था और आज सुबह करीब 6 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके घर जाकर दिवंगत विजय कुमार मल्होत्रा की श्रद्धांजलि दी।
वीके मल्होत्रा निधन पर दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने जानकारी देते हुए बताया कि अत्यंत दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी का आज प्रातः आकस्मिक निधन हो गया है। वह 94वें वर्ष के थे।
वर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा , दिल्ली बीजेपी पहले अध्यक्ष प्रो. मल्होत्रा का जीवन सादगी और जन सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने जनसंघ के वक्त से ही दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए बहुत काम किया। उनकी जिंदगी सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा देती रही है और देती रहेगी।
दिल्ली बीजेपी पहले अध्यक्ष वीके मल्होत्रा निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "विजय कुमार मल्होत्रा जी एक शानदार नेता थे, जिन्हें जन मुद्दों की गहरी समझ थी. उन्होंने दिल्ली में हमारी पार्टी को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाई. उन्हें संसदीय मामलों में उनके हस्तक्षेप के लिए भी याद किया जाता है. उनके निधन से दुःख हुआ. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।"
Shri Vijay Kumar Malhotra Ji distinguished himself as an outstanding leader, who had a very good understanding of people’s issues. He played a vital role in strengthening our Party in Delhi. He is also remembered for his Parliamentary interventions. Pained by his passing away.… pic.twitter.com/7hPLmBxZEI
— Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2025
दिल्ली बीजेपी पहले अध्यक्ष वीके मल्होत्रा के निधन पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Aaditya Yoginath) ने भी एक्स पर पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य श्री विजय कुमार मल्होत्रा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 30, 2025
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति…
विजय कुमार मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर में हुआ। वह कविराज खजान चंद के सात बच्चों में चौथे थे। मल्होत्रा भारतीय राजनीति और खेल प्रशासन में अपनी छवि के लिए जाने जाते थे। वीके मल्होत्रा दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद और सांसद रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली प्रदेश जनता संघ का अध्यक्ष और 2 बार दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके थे।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2262)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (939)
- खेल (416)
- धर्म - कर्म (701)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (576)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (527)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (66)
- उत्तर प्रदेश (256)
- दिल्ली (288)
- महाराष्ट्र (188)
- बिहार (232)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (115)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (401)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (18)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (2)
- त्योहार (33)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..