
सावन 2025 की दस्तक: शिव की आराधना का सबसे पवित्र महीना शुरू
-
Manjushree
- July 11, 2025
देवों के देव महादेव की आराधना का महीना सावन 2025
आज से सावन 2025 का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। सावन के महीने में हर दिन और विशेष रूप से सावन सोमवार के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) की शिवभक्त पूरी आस्था से पूजा आराधना करते हैं। शिव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव प्राप्त होता है। सावन 2025 पंचांग के अनुसार,आज यानी 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है।
सावन के महीने का हर दिन खास होता है और विशेष रूप से सावन के सभी सोमवार और 16 सोमवार के खास दिन भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से जीवन की हर समस्या का निवारण मिलता है और घर में शांति आती है। सावन के महीने में शिवभक्त को महादेव के नाम का जप करने से भी जीवन में शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
सावन 2025 महीना शिवभक्ति के लिए समर्पित होता है और देशभर के करोड़ों भक्तों के लिए बहुत ही श्रद्धा और आस्था का समय होता है। सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक होता है और कांवड़ यात्रा निकाली जाती है।
सावन माह 2025 की तिथि
हर साल सावन का महीना कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और पूर्णिमा के दिन खत्म हो जाता है। इस वर्ष सावन 2025 के महीने की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से प्रारम्भ हो रही है जिसका समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। उत्तर भारत के अलावा दक्षिण भारत और पश्चिमी भारत में सावन के पावन महीने की शुरुआत 25 जुलाई 2025 से होगी और समापन 23 अगस्त 2025 को होगा। पूर्णिमा तिथि 11 जुलाई प्रातः 2:06 बजे तक रहेगी, इसके बाद शिवजी का सबसे प्रिय महीना श्रावण यानी सावन 2025 के महीने की शुरुआत हो जाएगी।
सावन 2025 में सोमवार और सावन के पहले दिन का पूजन मुहूर्त
इस वर्ष सावन के महीने में चार सावन सोमवार व्रत रखे जाएंगे। श्रावण माह का पहला सोमवार व्रत 14 जुलाई को, दूसरा सावन सोमवार 21 जुलाई को, तीसरा सावन सोमवार 28 जुलाई को और चौथा सावन सोमवार 04 अगस्त को रहेगा।आज सावन का पहला दिन है और भगवान शिव के पूजन के लिए 4 मुहूर्त निकले है। जिसमे पहला पूजन मुहूर्त सुबह 4:16 मिनट से लेकर सुबह 5:04 मिनट तक है और दूसरा पूजन का मुहूर्त सुबह 8: 27 मिनट से लेकर सुबह 10:06 मिनट तक रहेगा। तीसरा पूजन मुहूर्त आज दोपहर 12:05 मिनट से लेकर 12:58 मिनट तक रहेगा औरआज का आखरी मुहूर्त शाम 7:22 मिनट से लेकर 7:41 मिनट तक रहेगा।
सावन के महीने का महत्व
हिंदू धर्म में सावन (Sawan 2025) के महीने का बहुत विशेष महत्व होता है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय होता है और इस पूरे महीने में भगवान शिव की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है और शिव जी के लिए व्रत रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव (Lord Shiva) को प्रसन्न करना आसान होता हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए जल ही काफी होता है। सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। सावन माह में शिव की आराधना करने से जीवन की सभी अड़चनें दूर होती है और धन संबंधी बेहतर होती है। पौराणिक मान्यतानुसार माना जाता हैं कि इसी महीने में समुद्र मंथन हुआ था और समुद्र मंथन से जो हलाहल विष निकला, उसका विष का पान भगवान शिव (Lord Shiva) ने किया था तब से ये परंपरा चली आ रही है कि सावन के महीने में भगवान शिव पर जल चढ़ाया जाता है। सारे साल का फल भक्त सावन में पूजा करके पा सकते हैं, साधना ,तपस्या और वरदान प्राप्ति के लिए ये महीना विशेष रूप से शुभ है।
सावन के महीने में शिवरात्रि कब
हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। सावन के महीने में आने वाली शिवरात्रि को बहुत महत्व माना जाता है। इस वर्ष सावन शिवरात्रि 23 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार श्रावण माह में शिवरात्रि 23 जुलाई 2025 की सुबह 4:39 मिनट से आरंभ होगी जो 24 जुलाई की सुबह 02:28 मिनट तक रहेगी।
सावन के महीने में क्या-क्या सावधानियां रखें -
- सावन के महीने में जल की बचत करें और जल बर्बाद न करें।
- इसके अलावा, इस महीने में पत्तेदार चीजों का सेवन न करें।
- सावन के महीने में बासी और भारी खाना या मांस-मदिरा ना खाएं।
- सावन के महीने में तेज धूप में घूमने से बचें।
- शिवलिंग पर दूध कम से कम अर्पित करें।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1705)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (281)
- शहर और राज्य (333)
- दुनिया (717)
- खेल (346)
- धर्म - कर्म (530)
- व्यवसाय (164)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (164)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (412)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (52)
- उत्तर प्रदेश (188)
- दिल्ली (214)
- महाराष्ट्र (134)
- बिहार (111)
- टेक्नोलॉजी (165)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (88)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (315)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (29)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..