 
                        
        पढ़िए आज 27 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें
- 
                       Chhavi Chhavi
- March 27, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए सेपक टकरॉ वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय दल की शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। भारत ने कुल 7 मेडल जीते, जिसमें मेंस रेगु टीम ने इतिहास रचते हुए पहला गोल्ड मेडल हासिल किया। पीएम मोदी ने इस सफलता को भारत के लिए वैश्विक सेपक टकरॉ मंच पर उज्जवल भविष्य का संकेत बताया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि परंपरा के बावजूद उन्हें बोलने नहीं दिया जाता और संसद में सिर्फ सरकार की ही जगह है। राहुल गांधी ने बताया कि वह बेरोजगारी और कुंभ मेले पर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोका गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में मर्यादा और शालीनता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई बार सांसदों का आचरण संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं रहा है। बिरला ने खासतौर पर विपक्ष के नेता से नियमों के अनुसार आचरण की अपेक्षा जताई। उन्होंने सदन की गरिमा बनाए रखने पर जोर देते हुए सभी सदस्यों से अनुशासन की मांग की।
- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने विश्व टीबी रोग दिवस 2025 पर टीबी मुक्त भारत अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि निक्षय शिविरों और 100 दिवसीय अभियान से दूरदराज तक जरूरी सेवाएं पहुंची हैं। नड्डा ने टेक्नोलॉजी और सामुदायिक भागीदारी को इसकी सफलता का आधार बताया। उन्होंने 2025 तक टीबी उन्मूलन के संकल्प को दोहराया।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के 8 साल पूरे होने पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला विराजमान होने पर पूरी दुनिया अभिभूत थी, लेकिन कांग्रेस और सपा चुप रहीं। योगी ने महाकुंभ को ऐतिहासिक बताते हुए विपक्ष पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस और सपा को मौका मिला, तब उन्होंने विकास नहीं किया, और अब वे इसमें बाधा डाल रहे हैं।
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हैदरपुर फ्लाईओवर पर आवारा पशुओं के लिए उचित आश्रय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने मेट्रो के खंभों और सड़कों से पोस्टर व होर्डिंग हटाने का अभियान तेज कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है और दिल्ली की स्वच्छता व सुंदरता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
- कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में बीजेपी सरकार के 8 साल पूरे होने पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन 8 सालों में कन्नौज विकास से कट गया और सरकार की नाकामी इतनी रही कि पुलिस को खुद IAS अफसर के खिलाफ FIR दर्ज करनी पड़ी। अखिलेश ने दावा किया कि बीजेपी के विधायक भी अब बदलाव की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर मीडिया के सवालों से बचने का आरोप भी लगाया।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सहकारिता कार्यक्रम में प्रदेश में सहकारिता समितियों को सशक्त बनाने की योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सहकारिता मंत्री अमित शाह की भावनाओं के अनुरूप, राज्य में सहकारी समितियों के जरिए दूध उत्पादन, किसानों को लाभांश, मछली पालन और अन्य क्षेत्रों में बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा।
- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर गैर-संवैधानिक बिल लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता रहे या न रहे, उनकी पार्टी RJD इस बिल का हर हाल में विरोध करेगी। तेजस्वी ने कार्य स्थगन प्रस्ताव लाकर इस पर चर्चा की मांग की, लेकिन सदन स्थगित कर दिया गया।
- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में 2025-26 का ₹2,36,080 करोड़ का बजट पेश किया, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की नाकामियों से पंजाब को 'उड़ता पंजाब' और 'कंगाल पंजाब' कहा जाता था, लेकिन अब इसे 'रंगला पंजाब' और 'तंदरुस्त पंजाब' बनाने की कोशिश जारी है। मान ने चौथे साल भी आम जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाने की घोषणा की।
- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सीबीआई की टीम पहुंची, जिसे राजनीतिक प्रतिशोध माना जा रहा है। इससे (ED) ने भी उनके घर पर छापेमारी की थी। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि इन कार्रवाइयों के माध्यम से उन्हें परेशान किया जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों पर सवाल उठ रहे हैं। केंद्रीय एजेंसियों की निष्पक्षता पर भी गंभीर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं।
Comment / Reply From
                                    महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2374)
- अपराध (160)
- मनोरंजन (423)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1007)
- खेल (439)
- धर्म - कर्म (747)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (592)
- हेल्थ (204)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (558)
- हरियाणा (77)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (284)
- दिल्ली (326)
- महाराष्ट्र (206)
- बिहार (321)
- टेक्नोलॉजी (216)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (130)
- शिक्षा (123)
- नुस्खे (92)
- राशिफल (427)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (28)
- तेलंगाना (2)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (22)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (14)
- असम (2)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (4)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (47)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
                            Yes
                
                                            
                            No
                
                                            
                    
    11%
                                    89%
                                     
                                                                    
                                                                 
                                                                    
                                                                 
                                                                    
                                                                 
                     
                     
                     
                    