Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 26 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें

पढ़िए आज 26 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने AMCHAM's Technology Interventions For Road Safety: US-India Partnership कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं के चार बड़े कारणों में रोड इंजीनियरिंग को अहम बताया। उन्होंने कहा कि डीपीआर कंसल्टेंट्स की लापरवाही और लागत कटौती के कारण सड़क निर्माण में गंभीर खामियां रह जाती हैं। गडकरी ने कहा कि सही समाधान के लिए पहले असली वजहों को ठीक से समझना जरूरी है।

 

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है और सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक और मुठभेड़ जारी है, जिसमें सुरक्षा बलों को सफलता मिल रही है। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करने की बात कही।

 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो प्रदेश पहले विकास में रुकावट और पहचान संकट का सामना कर रहा था, आज वही प्रदेश आत्मनिर्भर किसानों, सशक्त महिलाओं और रोजगार प्राप्त युवाओं का प्रदेश बन चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य ने विकास की बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारकर प्रत्येक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

 

  • लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी से कार्यकर्ताओं, शोधकर्ताओं, पत्रकारों और विशेषज्ञों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में नए डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के तहत आरटीआई एक्ट में हुए बदलावों और उनकी सूचना तक पहुंच पर पड़ने वाले असर पर चर्चा हुई।

 

  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस और डी.के. शिवकुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपना छिपा हुआ एजेंडा सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया और कई बार संविधान में संशोधन किए। जोशी ने कहा कि डी.के. शिवकुमार के बयान पर कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

 

  • पूर्व सीएम आतिशी ने बजट को शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई पर हमला बताते हुए आर्थिक सर्वेक्षण पेश न करने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा बजट 20% से नीचे, स्वास्थ्य बजट 13% तक घटा और एमसीडी का बजट 1,526 करोड़ रुपये कम कर दिया गया। आतिशी ने इसे सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक खत्म करने की साजिश बताया।

 

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना नदी की सफाई को प्राथमिकता देते हुए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिससे 40 विकेन्द्रीकृत सीवेज प्लांट बनाए जाएंगे और गंदा पानी सीधे नदी में जाने से रोका जाएगा। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर 50,000 से अधिक कैमरे लगाने की घोषणा की, जबकि सड़क और पुल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 3,843 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

 

  • महाराष्ट्र  सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भ्रष्टाचार और अकार्यक्षमता खत्म करने के लिए डिजिटलीकरण को जरूरी बताया। उन्होंने अगले 3-4 महीनों में उपनिबंधक कार्यालय की सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल करने के निर्देश दिए हैं। फडणवीस ने कहा कि इस कदम से पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को तेजी से सुविधाएं मिलेंगी।

 

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वेस्टेज ऑफ मनी & टाइम रोकने के लिए मेयर और चेयरमैन के सीधे चुनाव कराने का फैसला लिया। उन्होंने नवनिर्वाचित पालिका सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए ई-समाधान ऐप, शिकायत निवारण पोर्टल और अर्बन कनेक्ट मोबाइल ऐप लॉन्च किए। साथ ही, नगर पालिकाओं के विकास के लिए 587 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी कर ट्रिपल इंजन सरकार से तेज विकास का संकल्प दोहराया।

 

  • कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए जाने वाले प्रतिपूर्ति शुल्क को लेकर एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत आया है और वाणिज्य मंत्रालय से बातचीत करेगा। उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल से यह शुल्क लागू करने का कड़ा रुख अपनाया है, जिससे भारतीय निर्यात प्रभावित हो सकता है। थरूर ने वार्ता से सकारात्मक समाधान निकलने की उम्मीद जताई है।

 

  • TMC सांसदों ने संसद में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल को MNREGA का फंड जारी नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी कुछ देर के लिए इस प्रदर्शन में शामिल हुए। सांसदों ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक भेदभाव का आरोप लगाते हुए फंड जारी करने की मांग की।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?