Dark Mode
  • day 00 month 0000
आज पढ़ें  29 सितंबर देश की प्रमुख खबरें

आज पढ़ें 29 सितंबर देश की प्रमुख खबरें

  • मन की बात के 126वें एपिसोड में पीएम मोदी ने गांधी जयंती पर खादी अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद खादी का आकर्षण कम हुआ था, लेकिन पिछले 11 सालों में इसमें फिर से रुचि बढ़ी है। पीएम ने लोगों से 2 अक्टूबर को एक खादी उत्पाद खरीदने और VocalForLocal के साथ सोशल मीडिया पर साझा करने का आग्रह किया।

 

  • पटना में आयोजित तीसरे ‘उन्मेष – अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव’ के समापन समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

 

  • कोलंबो के गाले फेस ग्रीन में  ‘विकसित भारत रन 2025’ का आयोजन हुआ, जिसमें भारतीय प्रवासी और श्रीलंकाई नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया। यह 5 किलोमीटर की दौड़ सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य सेवा और समाज से जुड़ाव बढ़ाना है।

 

  • जम्मू-कश्मीर के कटरा में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सेवा पर्व के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान, महिला स्वास्थ्य शिविर और समाज कल्याण कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिला नेतृत्व को बढ़ावा दिया है। भारत के विकास में माताओं-बहनों की अहम भूमिका होगी।

 

  • मुंबई में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राऊत ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे क्रिकेट मैचों की बजाय बाढ़ प्रभावित इलाकों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सरकार से राहत कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की। राऊत ने कहा कि जनता परेशान है और सरकार को ज़मीन पर काम करना चाहिए।

 

  • उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गजवा-ए-हिंद के नारे को देश विरोधी बताते हुए सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत महापुरुषों की भूमि है, यहां ऐसी सोच की कोई जगह नहीं है। योगी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को छांगुर जैसे अंजाम के लिए तैयार रहना चाहिए।

 

  • दिल्ली पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में पार्थ सारथी उर्फ चैत्यानंद सरस्वती को आगरा से गिरफ्तार किया। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था और खुद को फर्जी सरकारी अधिकारी बताता था। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल, एक आईपैड और फर्जी विजिटिंग कार्ड बरामद किए हैं।

 

  • तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की रैली के दौरान भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए आयोग गठित कर दिया है।

 

  • RJD नेता तेजस्वी यादव ने सरकार की घोषणाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने 7 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का ऐलान किया है, जबकि राज्य के पास 1 लाख करोड़ भी नहीं हैं। उन्होंने पूछा कि ये पैसा कहां से आएगा और बिहार का राजस्व सृजन क्या है। तेजस्वी ने दावा किया कि डबल इंजन सरकार इस बार डबल रफ्तार से हारने जा रही है।

 

  • महाराष्ट्र के भिवंडी में कई इलाकों में भारी जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

 

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित NamoRun में हिस्सा लिया, जिसमें हजारों बच्चों और युवाओं ने विकसित दिल्ली और नशा-मुक्त भारत का संदेश दिया। सेवा पखवाड़े के तहत 7,500 से अधिक विद्यार्थियों ने 15 स्थानों पर 75 किलोमीटर की दौड़ लगाई।

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?