
पढ़िए आज 8 अगस्त की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- August 8, 2025
- दिल्ली में आयोजित MS स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा। पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि देश की प्राथमिकता उसके किसान हैं, चाहे इसके लिए कोई भी अंतरराष्ट्रीय दबाव क्यों न झेलना पड़े।
- कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोटिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं और असली मतदाताओं को हटाया जा रहा है। साथ ही बीजेपी पर बिना एंटी-इनकंबेंसी के बार-बार जीतने को लेकर भी शक जताया।
- पटना स्थित हाई-टेक बिहार म्यूज़ियम अपना 10वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर ‘बिहार म्यूज़ियम बिएनाले 2025’ की शुरुआत हो रही है, जिसकी थीम है—‘ग्लोबल साउथ: साझा विरासत’। यह आयोजन भारत और विश्व की सांस्कृतिक धरोहरों को एक मंच पर लाने का प्रयास है।
- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली में UN Women के प्रमुख कार्यक्रम ‘She Leads II’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। यह दो दिवसीय कार्यशाला ऐतिहासिक महिला आरक्षण कानून 2023 के बाद हो रही है, जो संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित करता है।
- दिल्ली में INDIA गठबंधन बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज ठाकरे और राहुल गांधी सक्षम नेता हैं, जो चाहें वो कर सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि हमें जो करना है, हम खुद करेंगे। किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत नहीं है।
- पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को किसानों की चिंता 10 साल पहले करनी चाहिए थी। उन्होंने विदेश नीति को लेकर सरकार की विफलता पर भी सवाल उठाए। बोले, इतने दावे के बाद भी आज सरकार को सफाई देनी पड़ रही है, ये दुखद है।
- हिमाचल प्रदेश के शिमला में रातभर हुई बारिश के बाद घनी धुंध छा गई है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल की 'काली रातों' को लेकर कांग्रेस पर जनसंहार रचने और सपा पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन दलों ने न्याय के बजाय दोषियों को बचाने को प्राथमिकता दी।
- नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हैंडलूम दिवस के अवसर पर संत कबीर हैंडलूम अवार्ड और राष्ट्रीय हैंडलूम अवार्ड 2025 प्रदान किए। ये सम्मान बेहतरीन बुनकरों, डिजाइनरों, स्टार्टअप्स और उत्पादक कंपनियों को उनके योगदान के लिए दिए गए।
- उत्तराखंड CM Pushkar Singh Dhami ने बताया कि अब तक राज्य के आपदा प्रभावित इलाकों से 274 लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया है। चिनूक हेलीकॉप्टर से कई लोगों को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया, जबकि उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल से 65 से ज़्यादा लोगों को हेली रेस्क्यू कर राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पहली बार सरकार माता-पिता के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने निजी स्कूलों को चेताया कि शिक्षा एक सेवा है, मुनाफे का साधन नहीं। सरकार बच्चों की बेहतरी के लिए हर जरूरी सुविधा सुनिश्चित करेगी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1879)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (776)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (569)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (543)
- हेल्थ (177)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (448)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (207)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (148)
- टेक्नोलॉजी (173)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (95)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (73)
- राशिफल (346)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (74)
- उत्तराखंड (4)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (4)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
9%
91%