
पढ़िए आज 31 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- July 31, 2025
- रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद जापान के होक्काइडो तट पर बड़ी-बड़ी लहरें पहुंचीं। तटीय इलाकों में सुनामी अलर्ट जारी किया गया। प्रशासन ने लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है।
- राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मुंबई आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन उस समय की सरकार ने सिर्फ पाकिस्तान को डोजियर भेजा। उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस तो थी, लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी।
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि 2014-15 की तुलना में रेलवे हादसों में 77% की कमी आई है। उस समय 135 हादसे हुए थे, जबकि 2024-25 में यह संख्या घटकर 31 रह गई है। उन्होंने इसे सुरक्षा उपायों की बड़ी सफलता बताया।
- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम पूर्वानुमान को आधुनिक बनाने के लिए AI और सैटेलाइट डेटा के उपयोग पर एक नया समझौता किया है। यह समझौता पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन की मौजूदगी में हुआ। इसका मकसद देश में उन्नत और सटीक मौसम जानकारी उपलब्ध कराना है।
- भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने जापान के नौसेना प्रमुख एडमिरल साइटो अकीरा से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। बातचीत में ऑपरेशनल समन्वय, इंटरऑपरेबिलिटी, प्रशिक्षण आदान-प्रदान और संयुक्त क्षमताओं के विकास को लेकर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 'सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2025' और UP Mart Portal का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस स्कीम ने पीएम मोदी के 'आत्मनिर्भर युवा' विजन को जमीन पर उतारा है। युवाओं की सफलता की कहानियाँ सुनकर उन्हें बेहद खुशी हुई।
- उत्तराखंड के पौड़ी ज़िले में भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ है, जिससे चिपलगांव-नौथा-थलीसैं मार्ग समेत कई रास्ते बंद हो गए हैं। दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है, वहीं रास्ते खोलने के लिए जेसीबी मशीनों से राहत कार्य जारी है।
- दिल्ली के पंजाबी बाग में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने दिल्ली पुलिस के नए फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट जांच मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक केंद्र से अपराध जांच में तेजी और सटीकता आएगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी भाग लिया।
- RJD नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार सरकार 71,000 करोड़ रुपये के खर्च का ब्यौरा नहीं दे सकी, जो अब लगभग 80,000 करोड़ का घोटाला बन चुका है। उन्होंने डबल इंजन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक इंजन अपराध में लगा है और दूसरा भ्रष्टाचार में।
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय के स्टेट कमांड सेंटर से प्रदेश में बाढ़ और जन सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की। अब तक जलमग्न क्षेत्रों से 2,900 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और सभी को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
- गोवा के चोगुले शिपयार्ड में भारत का पहला स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल (ACV) बनना शुरू हो गया है। इसे ग्रिफॉन होवरवर्क ने डिजाइन किया है और भारतीय तकनीक से बनाया जा रहा है। ये गाड़ी तटरक्षक बल की ताकत, स्पीड और पहुंच को बढ़ाएगी और आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करेगी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2140)
- अपराध (149)
- मनोरंजन (349)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (880)
- खेल (386)
- धर्म - कर्म (651)
- व्यवसाय (183)
- राजनीति (568)
- हेल्थ (189)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (502)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (59)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (263)
- महाराष्ट्र (176)
- बिहार (197)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (382)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (57)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%