Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 25 सितंबर  की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 25 सितंबर की देश की प्रमुख खबरें

  • श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने 12वें गॉल डायलॉग में हिंद महासागर क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने के लिए साझा प्रयासों की अपील की। उन्होंने कहा कि नौसेनाओं और तटरक्षकों के बीच समन्वय, सूचना साझा करना और विश्वास निर्माण जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान और नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

 

  • नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 64वें राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत को सांस्कृतिक शक्ति के रूप में मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। यह कार्यक्रम ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित किया गया।

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पीएम मेमेंटो ई-नीलामी के सातवें संस्करण में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह नीलामी भारत की संस्कृति और रचनात्मकता को दर्शाने वाले उपहारों का संग्रह है। इससे प्राप्त राशि नमामि गंगे परियोजना में उपयोग की जाएगी।

 

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में यूएस-इंडिया रणनीतिक साझेदारी मंच को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत अगले पांच सालों में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने को तैयार है। सरकार की योजना 250 गीगावॉट से बढ़ाकर 550 गीगावॉट स्वच्छ ऊर्जा क्षमता हासिल करने की है।

 

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट बैठक में ₹94,000–95,000 करोड़ की मंजूरी दी गई है। बिहार के बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया रेल लाइन को डबल करने और साहिबगंज–बेतिया हाईवे को चार लेन बनाने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं बिहार के विकास के लिए अहम हैं।

 

  • लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लेह में जोरदार प्रदर्शन हुआ। नाराज़ प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय में आग लगा दी। लोगों की मांग है कि लद्दाख को संवैधानिक अधिकार और विशेष पहचान दी जाए।

 

  • किशनगंज में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार चुनाव में गठबंधन के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि अख्तरुल ईमान ने नेता प्रतिपक्ष को पत्र लिखकर 6 सीटों की पेशकश की है। ओवैसी ने कहा कि अब फैसला बिहार की जनता को करना है कि कौन भाजपा को रोकना चाहता है।

 

  • उत्तरकाशी में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पारदर्शिता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

  • पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश आर्थिक संकट, बेरोजगारी और सामाजिक ध्रुवीकरण जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन से आयात दोगुना हो गया है और 2 करोड़ नौकरियों व ₹15 लाख का वादा अधूरा है। खड़गे ने कहा कि GST में सुधार की मांग कांग्रेस शुरू से करती रही है, जिसे अब जाकर सरकार ने माना।

 

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोलापुर जिले के निमगांव और सिना दरफाल गांवों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया। फडणवीस ने कहा कि 'वेट ड्रॉट' सिर्फ एक शब्द है, लेकिन नियमों के तहत पूरी सहायता दी जाएगी।

 

  • उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में नकल माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए देश के सबसे सख्त कानून लागू किए गए हैं। 2022 से अब तक 100 से ज्यादा नकल गिरोहों पर कार्रवाई हुई और 25,000 से अधिक लोगों को गलत तरीके से सरकारी नौकरी पाने से रोका गया। उन्होंने साफ कहा कि सरकार नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

 

 

 

 ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?