Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 21 सितंबर  की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 21 सितंबर की देश की प्रमुख खबरें

  • गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी है। उन्होंने चिप से लेकर शिप तक सब कुछ भारत में बनाने का संकल्प दोहराया। समुद्री क्षेत्र को मजबूती देने के लिए सरकार ने बड़े जहाजों को अब इंफ्रास्ट्रक्चर की मान्यता दे दी है।

 

  • बिहार के गया जी स्थित विष्णुपद मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उन्होंने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विभिन्न वेदियों पर पिंडदान किया। यह धार्मिक अनुष्ठान भारतीय परंपरा और श्रद्धा का प्रतीक है।

 

  • वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोपों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक CID के पास पक्के सबूत हैं, लेकिन चुनाव आयोग जानकारी देने से बच रहा है। राहुल ने दावा किया कि जल्द ही ऐसा खुलासा होगा जिससे पूरे देश को सच्चाई साफ दिखेगी।

 

  • दिल्ली में 200 टी.डी.पी. क्षमता वाले पहले बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया गया, जिसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की बड़ी जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि डेरियों से निकलने वाले हजारों टन गोबर अब नालों में नहीं बहाया जाएगा, बल्कि इसे प्रोसेस कर ग्रीन और क्लीन ऊर्जा में बदला जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि ऐसे और प्लांट खोलकर पूरी दिल्ली को स्वच्छ और हरित दिशा में आगे बढ़ाया जाए।

 

  • लखनऊ में मिशन शक्ति 5.0 के लॉन्च पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह योजना महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि 2017 से अब तक यूपी पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या 10,000 से बढ़कर 44,000 हो गई है। हर भर्ती में 20% पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और उन्हें समय पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

 

  • चमोली के नंदप्रयाग स्थित नंदा नगर में बादल फटने की घटना के बाद ITBP, SDRF, NDRF और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने राहत और बचाव कार्य जारी रखा है। अब तक 1 व्यक्ति को बचाया गया, 2 को सुरक्षित निकाला गया, 7 शव बरामद हुए और 5 पशुओं को भी बचाया गया है। लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

 

  • झारखंड में कुर्मी समुदाय द्वारा कई स्टेशनों पर रेल रोको आंदोलन शुरू किया गया है, जिससे राज्य में ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं। सरकारी प्रतिबंध के बावजूद प्रदर्शन जारी है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ा मील का पत्थर हासिल हुआ है, जहां NATM तकनीक से 4.8 किमी लंबी सुरंग का निर्माण पूरा हुआ। यह सुरंग 21 किमी की अंडरसी टनल का हिस्सा है, जो BKC से शिलफाटा तक फैली है और इसमें 7 किमी का हिस्सा ठाणे क्रीक के नीचे है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि परियोजना का पहला चरण 2027 तक शुरू हो जाएगा।

 

  • AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आदेश की आलोचना की जिसमें H-1B वीज़ा के लिए कंपनियों को 100,000 डॉलर फीस देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत के 71% लोग इस वीज़ा के तहत अमेरिका में काम करते हैं और यह फैसला भारतीयों को हायर करने में बाधा बन सकता है।

 

  • मुंबई में इंडियन पुलिस फाउंडेशन के वार्षिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अपराध प्राचीन काल से मौजूद हैं, बस उनका स्वरूप बदलता गया है। उन्होंने वेदों और कौटिल्य के अर्थशास्त्र में अपराध और कानून-व्यवस्था के उल्लेख का ज़िक्र किया। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को समय के साथ और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

  • तमिलगा वेत्त्री कज़गम के संस्थापक और अभिनेता विजय ने डीएमके सरकार पर उनके राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए शर्तें लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री या गृह मंत्री के दौरे पर भी ऐसी शर्तें लगाई जाती हैं। विजय ने कहा कि जनता उनके साथ है और वे इन बाधाओं से डरने वाले नहीं हैं।

 

 


ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?