Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 2 अक्टूबर की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 2 अक्टूबर की देश की प्रमुख खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौवीं वर्षगांठ पर विशेष स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया। उन्होंने संघ की राष्ट्र निर्माण में भूमिका और बलिदानों को याद करते हुए 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को दोहराया। मोदी ने शाखा की कार्यपद्धति को व्यक्ति निर्माण का मार्ग बताया।

 

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने NH-715 के कलियाबोर-नुमालीगढ़ खंड को चार लेन का बनाने का फैसला लिया है। यह परियोजना 86 किमी लंबी होगी और इसकी लागत ₹6,957 करोड़ है। इसमें काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 34 किमी का एलिवेटेड वायाडक्ट शामिल होगा।

 

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को बढ़ाकर 6.8% कर दिया है। मुंबई में चौथी द्विमासिक नीति की घोषणा करते हुए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि रेपो रेट 5.5% पर स्थिर रहेगा। MPC ने सर्वसम्मति से ब्याज दरों को यथावत रखने और तटस्थ रुख जारी रखने का फैसला लिया।

 

  • शिमला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वृद्धजनों के सम्मान को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें पुरानी पेंशन योजना भी शामिल है। सुक्खू ने बताया कि अब तक 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जा चुका है।

 

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़-मुनस्यारी और हल्द्वानी-अल्मोड़ा के बीच नई हेलिकॉप्टर सेवा का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत पर्यटन के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। यह सेवा यात्रा समय घटाने और बेहतर संपर्क सुविधा देने में मदद करेगी।

 

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल सरकार पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी के नाम पर 50 किलो सीमेंट बैग पर ₹16 तक टैक्स लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपदा और आर्थिक संकट के समय राहत देने की बजाय कांग्रेस सरकार राजस्व बढ़ाने में लगी है। नड्डा ने पानी, बिजली, स्टांप ड्यूटी और ग्रामीण जल आपूर्ति शुल्क में बढ़ोतरी को भी जनविरोधी बताया।

 

  • करूर भगदड़ मामले पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि CBI जांच की कोई मांग नहीं है, बल्कि रैली आयोजक पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजक ने 40 लोगों की जान ली है और सभी मामलों में केस दर्ज किया जाना चाहिए। राउत ने घटना को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया।

 

  • भारत मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में 2 से 4 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में भी अगले दो-तीन दिनों तक कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। IMD ने इन क्षेत्रों के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

 

  • प्रवीर रंजन ने CISF के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है। इससे पहले वे विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे और बल के हवाई अड्डा सुरक्षा क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे थे। उनकी नियुक्ति से उम्मीद है कि CISF की सुरक्षा रणनीतियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

 

  • मध्य प्रदेश में वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वन विहार में ई-व्हीकल सेवा की शुरुआत की। अब पर्यटक पूरे पार्क में ई-वाहनों से घूम सकेंगे। मुख्यमंत्री ने 40 से अधिक ई-वाहनों का लोकार्पण कर शुभकामनाएं दीं।

 

  • करूर भगदड़ पर TVK नेता विजय ने कहा कि उनके पिछले अभियानों में ऐसी घटनाएं नहीं हुईं। DMK नेता व. सेंथिलबालाजी ने जवाब में कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है, क्योंकि 41 मृतकों में से 31 करूर के थे और वे सभी परिवारों से व्यक्तिगत रूप से जुड़े हैं। उन्होंने सभी दलों से मिलकर ऐसी घटनाओं को रोकने की अपील की।

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?