
पढ़िए आज 15 जून की देश की प्रमुख 11 खबरें
-
Priyanka
- June 15, 2025
- पेरिस में आयोजित #RaisinaMediterranean2025 सम्मेलन के दौरान, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नॉएल बैरोट के बीच महत्वपूर्ण वार्ता हुई। इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने, विशेषकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार, कनेक्टिविटी और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
- भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की एक टीम ने पटना में सरकारी मीडिया इकाइयों के साथ बैठक की। इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान और स्वीप गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। आयोग ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जोर दिया।
- नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत में मौजूदा 34 बोइंग 787 विमानों की विस्तारित निगरानी का आदेश दिया है। इनमें से 8 विमानों की तत्काल जांच की गई है। यह कदम अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान दुर्घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें 270 लोगों की जान चली गई।
- हैदराबाद स्थित एयर फोर्स एकेडमी में आयोजित संयुक्त स्नातक परेड में 254 फ्लाइट कैडेट्स को भारतीय वायुसेना में कमीशन किया गया। एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने परेड की समीक्षा की और राष्ट्रपति कमीशन प्रदान किया। इस अवसर पर 9 Indian Navy Officers , 7 कोस्ट गार्ड और एक मित्र राष्ट्र के एक अधिकारी को भी 'विंग्स' प्रदान किए गए।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल में राजा भोज की नगरी में आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि उनके प्रवास से प्रदेशवासियों को नई ऊर्जा प्राप्त होती है.
- कर्नाटक के यादगिर जिले में एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य योजना की शुरुआत हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 'आरोग्य आविचार' योजना के तहत 440.63 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी उपस्थित थे।
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के NMIMS विश्वविद्यालय के नए भवनों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर, पांच प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों—अमेरिका के इलिनॉय टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन और यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क, ऑस्ट्रेलिया के यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, और इटली के IED इंस्टीटूटो यूरोपियो डि डिजाइन—के साथ मुंबई एजु सिटी में कैंपस स्थापित करने के लिए 'लेटर ऑफ इंटेंट' सौंपे गए।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा आयोजित सीमांत स्तरीय ट्रैकिंग अभियान 'हिमाद्रि-2025' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में ITBP के 47 सदस्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के दुर्गम सीमावर्ती क्षेत्रों की पदयात्रा करेंगे।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोरखपुर (फतेहाबाद) से लुधियाना की यात्रा के दौरान गांव भूना, जांडली खुर्द, कुला और लहरी में अपने परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उनकी भलाई के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।
- देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट परेड में 419 नए युवा सैन्य अधिकारी कमीशन प्राप्त हुए। इस ऐतिहासिक अवसर पर श्रीलंका के सेना प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल बी.के.जी.एम. लसांथा रोड्रिगो ने परेड की सलामी ली। इसमें 32 मित्र देशों के कैडेट्स भी शामिल थे, जिन्होंने अपनी-अपनी सेनाओं में सेवा देने के लिए प्रशिक्षण पूरा किया।
- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। राजस्थान के महेश कुमार ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ अखिल भारतीय रैंक 1 प्राप्त की है। दिल्ली की अविका अग्रवाल ने लड़कियों में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। इस परीक्षा में देशभर से लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था। अधिक जानकारी के लिए neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1483)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (582)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (497)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (371)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (962)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%