Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज  13 अगस्त की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 13 अगस्त की देश की प्रमुख खबरें

  • नई दिल्ली में भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंकाई तटरक्षक बल की 8वीं हाई-लेवल बैठक हुई, जिसमें समुद्री प्रदूषण नियंत्रण, खोज एवं बचाव, समुद्री कानून प्रवर्तन, क्षमता निर्माण और तकनीकी सहयोग पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा और संरक्षा को मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।

 

  • केंद्र ने पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत 4.12 करोड़ घरों की मंजूरी दी, जिनमें से अब तक 2.9 करोड़ घर बन चुके हैं। लोकसभा में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्र शेखर पेम्मसानी ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को ₹2.17 लाख करोड़ की केंद्रीय हिस्सेदारी दी गई है

 

  • रांची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा साजिश और षड्यंत्र के जरिए जनता के वोट काटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने करीब दो साल पहले 18,000 मतों के डिलीट होने की शिकायत एफिडेविट के साथ दी थी, लेकिन अब तक किसी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई।

 

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ 146 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित महाभियोग प्रस्ताव स्वीकार किया और आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

 

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती राजधानी कार्यों की समीक्षा की, जिनमें ₹81,317 करोड़ के प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। ₹50,552 करोड़ के टेंडर आमंत्रित किए गए हैं और 74 प्रमुख परियोजनाओं, जिनमें आवास, सड़कें और बाढ़ नियंत्रण ढांचा शामिल है, पर काम शुरू हो गया है।

 

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल माध्यम से "विद्युत उपभोक्ता से संवाद" कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने 125 यूनिट तक बिजली खपत को निःशुल्क करने का जनकल्याणकारी निर्णय लिया है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और ऊर्जा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

  • NSUI ने अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में ‘चुनाव आयोग मार्च’ निकालकर बीजेपी और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए। युवाओं ने इसे लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया, लेकिन पुलिस ने मार्च रोककर कई साथियों को हिरासत में ले लिया।

 

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने "डिजिटल उत्तराखंड" ऐप, 66 नई वेबसाइटें और एआई-सक्षम जनसेवा प्लेटफॉर्म लॉन्च किए। उन्होंने कचरा संग्रहण की रियल-टाइम जीआईएस ट्रैकिंग और अतिक्रमण निगरानी के लिए वेब ऐप का भी उद्घाटन किया।

 

  • नीति आयोग ने ‘#मेगा टिंकering डे’ का आयोजन किया, जिसमें देशभर के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 10,000 से अधिक अटल टिंकering लैब के छात्र जुड़े। छात्रों ने अपने लैब में उपलब्ध रोज़मर्रा की सामग्रियों से DIY वैक्यूम क्लीनर बनाने का प्रोजेक्ट किया।

 

  • KailashMansarovarYatra का 10वां और अंतिम जत्था आज नाथूला मार्ग से तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र में पहुंचा। ITBP के DIG संजीव सिंह ने गंगटोक से इस जत्थे को हरी झंडी दिखाई। अंतिम जत्थे में प्रशासनिक स्टाफ समेत कुल 50 यात्री शामिल थे।

 

  • टीम एशिया ने शेरगर कप 2025 में अपनी पहली भागीदारी में रोमांचक जीत हासिल की, जहाँ भारतीय जॉकी सूरज नार्रेडू की कप्तानी में टीम ने इंग्लैंड के एस्कॉट में टीम यूरोप को सिर्फ एक अंक से हराया। शेरगर कप की 2025 संस्करण में पहली बार टीम एशिया को शामिल किया गया, जिसने महिलाओं की टीम की जगह ली।

 

 
ऐसी जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?