
पढ़िए आज 1 अगस्त की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- August 1, 2025
- केंद्रीय कैबिनेट ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड के 13 जिलों में 4 मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी दी है। इनसे भारतीय रेलवे का नेटवर्क लगभग 574 किमी तक बढ़ेगा। इससे यातायात क्षमता में वृद्धि और यात्री सुविधा में सुधार होगा।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को 'मरी हुई अर्थव्यवस्था' कहने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि बीजेपी ने अडानी की मदद के लिए देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया। राहुल ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री पर भी निशाना साधा।
- मालेगांव ब्लास्ट केस में सभी 7 आरोपी बरी होने पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि UPA सरकार ने 'भगवा आतंक' का झूठा नैरेटिव बनाया और राजनीतिक फायदे के लिए हिंदुओं को बदनाम किया। फडणवीस ने कांग्रेस से पूरे हिंदू समाज से माफी मांगने की मांग की।
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख प्रमिला ताई मेढे को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रमिला ताई ने अपना पूरा जीवन सेवा और तपस्या में लगाया और मरने के बाद भी देहदान कर दिया।
- हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इससे सड़कों पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद चिनाब नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिससे रामबन जिले में बगलिहार डैम के गेट खोलने पड़े। प्रशासन ने आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
- पनामा के उप विदेश मंत्री कार्लोस होयोस और भारत के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र मामलों, वैश्विक सहयोग और विकास जैसे मुद्दों पर बातचीत की।
- 134वें डुरंड कप की शानदार वापसी मणिपुर के इंफाल में हुई, जहां राज्यपाल और सेना प्रमुख की मौजूदगी में टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। ग्रुप एफ का पहला मुकाबला TRAU और NFC के बीच खेला गया। दो साल की अशांति के बाद खेलों की वापसी मणिपुर में शांति और एकता की नई उम्मीद जगाती है।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी कि PM मोदी के नेतृत्व में ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल लाइन का तेज़ी से निर्माण जारी है। 125.20 किमी लंबी इस परियोजना में 12 स्टेशन, 16 मुख्य सुरंग और 12 एस्केप सुरंगें बनाई जा रही हैं।
- तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में 22 दिन से घूम रहे तेंदुए को आखिरकार मन्चिरेवुला के इको ट्रेक पार्क में पिंजरे में पकड़ लिया गया। वन विभाग ने 8 कैमरे और 4 पिंजरे लगाकर तेंदुए को काबू किया और अब उसे नेहरू जूलॉजिकल पार्क में निगरानी में रखा गया है।
- पंजाब में विकास की नई तस्वीर उभर रही है—CM भगवंत मान ने बताया कि राज्य में 55,000 नौकरियाँ दी गईं, और Health Card के ज़रिए 10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। आम आदमी क्लिनिक, नए हॉस्पिटल और नहरी पानी की योजनाएँ ग्रामीण इलाकों तक पहुँच रही हैं
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1839)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (297)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (764)
- खेल (359)
- धर्म - कर्म (557)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (540)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (441)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (203)
- दिल्ली (223)
- महाराष्ट्र (148)
- बिहार (143)
- टेक्नोलॉजी (171)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (93)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (337)
- वीडियो (1040)
- पंजाब (31)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (71)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (1)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
9%
91%