
पढ़िए आज 16 फरवरी 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...
-
Neha
- February 16, 2025
- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले में रेनोवेशन की जांच होगी। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन ने 13 फरवरी को जांच के आदेश जारी कर दिए। आदेश सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि 40 हजार वर्ग गज (8 एकड़) में बने बंगले के निर्माण में कई नियमों को तोड़ा गया।
- दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार का दर्द अभी आप भुला भी नहीं पाई है और अब उसे एक और झटका लगा है। यहां आप के 3 पार्षद शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। वहीं 3 पार्षदों के दलबदल के बाद अब एमसीडी में AAP और भाजपा का आंकड़ा 115-115 यानि बराबर हो गया है।
- छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। रायपुर से मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस की दीप्ति दुबे को उन्होंने डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। वहीं राज्य के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा ने नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है, छत्तीसगढ़ की जनता ने पार्टी पर अपना भरोसा जताया है।
- ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य में 'लखपति दीदी सहायिका योजना' की शुरुआत की है। इसे लेकर सीम माझी ने कहा कि राज्य में पहले जो सरकार थी, वह महिला सशक्तिकरण के लिए योजनाएं तो बना रही थी, लेकिन उनका काम नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हाथ में अगर पैसे नहीं आएंगे, तो वे सशक्त कैसे होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि सभी महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम मोदी और हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार किसानों के हित के लिए चिंतित होकर काम कर रही है। पहले जब केंद्र में अन्य दल की सरकार थी, तो केवल 25 लाख करोड़ रुपए का बजट था, जो आज बढ़कर 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए हो गया है।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने यहां आयोजित 'काशी तमिल संगमम्' के तीसरे संस्करण के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शिरकत की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।
- उज्जैन विकास परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे बीच धार्मिक पर्यटन उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आर्थिक गतिविधि भी बढ़ी है। जब लोग धार्मिक पर्यटन के लिए आते हैं, तो वे न केवल दर्शन करते हैं, बल्कि अन्य गतिविधियां भी करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम अकेले उज्जैन की बात करें, तो पिछले साल 6 करोड़ से अधिक यात्री उज्जैन आए थे।
- अमेरिका से डिपोर्ट किए गए प्रवासी भारतीयों को लेकर एक और विशेष सैन्य विमान अमृतसर पहुंचा। वहीं इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इन उड़ानों को डायवर्ट कर दिल्ली या हिंडन में उतारने की योजना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देश के सैन्य विमान को सीमावर्ती राज्य में उतरने की अनुमति देना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने झज्जर के बाढ़सा गांव में स्थित एम्स-2 में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट, रेडियो न्युक्लिड थेरेपी वार्ड और निःशुल्क जेनेरिक औषधालय जनता को समर्पित किए। यहां अपने संबोधन में नड्डा ने कहा कि PM-JAY को समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए लॉन्च किया गया था। आज, यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कवरेज कार्यक्रम है।
- महाकुंभ 2025 में लोग दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आस्था के संगम में पवित्र डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी भी महाकुंभ आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों नेता पवित्र संगम में स्नान करेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
- असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पर लगाए आईएसआई एजेंट वाले आरोप को लेकर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कि मामले में लगातार अपडेट सामने आ रही हैं। हमारे पास कन्फर्म सूचना है कि एलिजाबेथ गोगोई अपनी शादी के बाद भी पाकिस्तान गई हैं। वे सांसद के साथ गईं या अकेले, इन बातों की पुष्टि की जाएगी।
यहां खबर का वीडियो भी देखें...
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (677)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (254)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (326)
- व्यवसाय (105)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (107)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (154)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (129)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (53)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (171)
- वीडियो (516)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%