
जयपुर में रेव पार्टी, 50 गिरफ्तार
-
Manjushree
- April 26, 2025
बगरू में होटल पर छापा, शराब पार्टी में धरे गए 50 युवक-युवतियां
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में कल रात बगरू थाना इलाके में पुलिस ने एक होटल में छापा मारा, जिसमें करीब 50 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मामला जयपुर में रेव पार्टी का है, जब देर रात करीब 40 युवकों और 10 युवतियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने होटल से अंग्रेजी शराब जब्त की। होटल संचालक को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। रेव पार्टी मामले में युवकों को धारा 170 बीएनएसएस और युवतियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्त में लिया गया। गोपनीय सूचना के आधार पर बगरू पुलिस और डीएसटी ने धर दबोचा। एडिशनल डीसीपी वेस्ट आलोक सिंगल के नेतृत्व में यह कार्य सफल हुआ।
जयपुर के डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि हमें शुक्रवार देर रात गोपनीय सूचना मिली कि बगरू इलाके में होटल में रेव पार्टी चल रही है। सभी पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की। होटल के अंदर अवैध रूप से शराब की रेव पार्टी चल रही थी। इसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई।
देर रात जयपुर के बगरू पुलिस, डीएसटी वेस्ट समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। होटल में काफी संख्या में युवक-युवतियां नशे में धुत मिले। शराब के नशे में धुत होकर डीजे की धुन पर संदिग्ध अवस्था में डांस कर रहे थे। पुलिस को देखकर मुंह छुपाकर भागने लगे, पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा।
जयपुर के डीसीपी के अनुसार, 11 बोतल अंग्रेजी शराब और 42 बीयर की बोतलें जब्त की गईं। शराब की खाली बोतलें भी मौके पर पड़ी थीं। होटल में रेव पार्टी में शामिल 40 युवक और 10 युवतियों को पकड़ लिया गया।
फ़िलहाल जयपुर में शराब परोसने की अनुमति के दस्तावेज नहीं मिलने पर होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2266)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (941)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (703)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (578)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (528)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (257)
- दिल्ली (289)
- महाराष्ट्र (189)
- बिहार (236)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (118)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (19)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (2)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (34)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..