
Rajasthan News : उदयपुर में जल संचय पर राज्य जल मंत्रियों का सम्मेलन, सीएम भजनलाल बोले- हमारे यहां ये सदियों पुरानी परंपरा
-
Neha
- February 18, 2025
Rajasthan News : उदयपुर में आयोजित हुए अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शिरकत की। राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय की ओर से सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जल प्रबंधन की दिशा में कार्य करने के लिए पारदर्शिता जरूरी है। वर्षा जल को सहजने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने जताया पीएम मोदी का आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल शक्ति मंत्रालय बनाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। देश में जल की समस्या को समझते हुए उसके समाधान के लिए मंत्रालय का गठन किया। उन्होंने कहा कि जल मंत्रियों की कार्यशाला का राजस्थान में होना बेहद शुभ शगुन है। प्रदेश के 17 जिलों में सिंचाई के लिए मिली राम सेतु जल परियोजना राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें- क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- हिंदी को बढ़ावा देना हमारी सरकार की मंशा
सीएम भजनलाल बोले- सभी राज्यों का आपसी सहयोग साबित होगा मील का पत्थर
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश के हर घर तक जल पहुंचने के लिए जल जीवन मिशन एक भागीरथी प्रयास है। जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में केंद्र सरकार से मिल रहे प्रयास के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि देश में सभी राज्यों का आपसी सहयोग इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पानी की एक-एक बूंद सहेजने की परंपरा सदियों पुरानी है। जहां पानी होगा वहां विकास होगा। जल का महत्व सृष्टि के सृजन से ही है। जल प्रबंधन के लिए एक सुव्यवस्थित रोड मैप की जरूरत बताते हुए सीएम शर्मा ने कहा कि कार्य योजना का निर्माण आगामी कई वर्षों के लिए होना चाहिए, ताकि जनसंख्या के बढ़ते अनुपात के साथ तालमेल बिठाया जा सके।
ये भी पढ़ें- भजनलाल सरकार ने किये 9 जिले और 3 संभाग निरस्त
जल संचय में डूंगरपुर के प्रयासों को सराहा
कार्यक्रम को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने भी संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी की सुझाई गई 'कैच द रेन' योजना का जिक्र किया। साथ ही जल संरक्षण और संवर्धन में जन भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि धन संचय से ज्यादा जरूरी है जल का संचय। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय देश में नदियों को जोड़ने का कार्य हुआ था। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने घोषणा करते हुए कहा कि अगला जल सम्मेलन त्रिपुरा में होगा। वहीं जल संचय को लेकर डूंगरपुर में हुए प्रयासों की भी केंद्रीय मंत्री ने सराहना की।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2140)
- अपराध (149)
- मनोरंजन (349)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (880)
- खेल (386)
- धर्म - कर्म (651)
- व्यवसाय (183)
- राजनीति (568)
- हेल्थ (189)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (502)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (59)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (263)
- महाराष्ट्र (176)
- बिहार (197)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (382)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (57)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..