
PM Modi Uttarakhand Visit : उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मां गंगा की पूजा-अर्चना की, पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना
-
Neha
- March 6, 2025
PM Modi Uttarakhand Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जहां देवभूमि की अनदेखी के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को घेरा, वहीं शीतकालीन पर्यटन सत्र के लिए उत्तराखंड पर्यटन का जमकर प्रचार भी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुखवा विजिट के मायने काफी गहरे
जानकारों की मानें तो मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा और खूबसूरत हर्षिल में प्रधानमंत्री मोदी की इस विजिट के मायने काफी गहरे है। वहीं कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की मुखवा विजिट उत्तराखंड में दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब साबित होगी।
हर्षिल में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। इसमें हमारी माताओं-बहनों और बेटियों की अच्छी-खासी भागीदारी देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई है। pic.twitter.com/diSkNLWhMG
— Narendra Modi (@narendramodi) March 6, 2025
चारधाम यात्रा से पहले पीएम मोदी का देवभूमि दौरा महत्वपूर्ण
बता दें देवभूमि के रूप में प्रसिद्ध उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब इन दिनों यहां पर्यटकों की भीड़ लगी हुई है। वहीं इसके बाद 30 अप्रैल से यहां चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है। ऐसे में यहां धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यही वजह है कि अपने इस दौरे की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने मुखवा में मां गंगा की पूजा-अर्चना से की। इसके बाद उन्होंने हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित किया।
उत्तराखंड के मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल का कण-कण पावन और निर्मल है। आज यहां दर्शन-पूजन कर देशवासियों की समृद्धि, सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 6, 2025
हर-हर गंगे! pic.twitter.com/RFDSVImsad
मुखवा जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे की एक खासियत यह भी रही कि वे मुखवा का दौरा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने। दरअसल मुखवा को मां गंगा के शीतकालीन गद्दीस्थल मुखीमठ के रूप में जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां गंगा शीतकाल के दौरान यहीं विराजती हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी साल 1966 में हर्षिल के दौरे पर तो आई थीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने मुखवा का दौरा नहीं किया था। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व में 7 नवंबर 2018 को आर्मी हेलीपैड हर्षिल आए थे और उन्होंने भारतीय सेना के जवानों के साथ यहां हर्षिल में दीपावली का त्यौहार मनाया था।
यहां सुनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा भाषण...
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1872)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (303)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (774)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (568)
- व्यवसाय (168)
- राजनीति (542)
- हेल्थ (174)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (447)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (206)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (145)
- टेक्नोलॉजी (172)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (95)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (344)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (74)
- उत्तराखंड (4)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..