
पीएम मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा दौरे पर, कई नई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
-
Anjali
- September 22, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पूर्वोत्तर भारत के विकास के लिए अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अरुणाचल प्रदेश दौरा के तहत करीब 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की दो मेगा जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की ऊर्जा क्षमता में वृद्धि होगी और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक त्रिपुरा दौरा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। यहां करीब 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी, जिसमें मंदिर परिसर का पुनर्विकास और आधुनिक सुविधाओं का निर्माण शामिल है। यह परियोजना आध्यात्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार के लिए अहम साबित होगी।
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन उत्तर पूर्वी भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अरुणाचल प्रदेश दौरा के दौरान ऊर्जा, कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य से जुड़ी कई प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इनमें तातो-1 (186 मेगावाट) और हीओ (240 मेगावाट) पनबिजली परियोजनाएं शामिल हैं। इन दोनों परियोजनाओं से हर साल करीब 1,000 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन की उम्मीद है।
अरुणाचल प्रदेश दौरा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तवांग में एक अत्याधुनिक सम्मेलन केंद्र की आधारशिला भी रखेंगे। यह केंद्र समुद्र तल से 9,820 फीट की ऊंचाई पर स्थित होगा और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, सांस्कृतिक त्योहारों और प्रदर्शनियों के लिए उपयोग किया जाएगा। सम्मेलन केंद्र में लगभग 1,500 प्रतिनिधियों को समायोजित किया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त्रिपुरा दौरा के दौरान माताबाड़ी में ‘प्रसाद योजना’ के तहत तैयार किए गए माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर का उद्घाटन होगा। परिसर में नए रास्ते, पुनर्निर्मित प्रवेश द्वार, जल निकासी व्यवस्था, ध्यान कक्ष, स्टॉल, अतिथि गृह और आधुनिक तीन मंजिला भवन शामिल हैं। यह परियोजना न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय रोजगार और व्यापार में भी मददगार साबित होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा दौरे के दौरान 1,290 करोड़ रुपये की कई अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं और कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास जैसी सुविधाओं में सुधार होगा। इन पहलों से उत्तर पूर्वी राज्यों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और जीवन स्तर में सुधार होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा पूर्वोत्तर की आर्थिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मजबूती के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। आज अरुणाचल प्रदेश दौरा और त्रिपुरा दौरा के दौरान उनके हाथों कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2267)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (384)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (941)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (703)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (578)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (529)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (257)
- दिल्ली (290)
- महाराष्ट्र (189)
- बिहार (236)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (118)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (19)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (2)
- पश्चिम बंगाल (11)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (34)
- लाइफ स्टाइल (12)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..