
टेकऑफ के तुरंत बाद प्लेन क्रैश
-
Chhavi
- June 12, 2025
अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एयर इंडिया का एक विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार उठता दिखाई दिया, जिससे आसपास के रेजिडेंशियल इलाके में दहशत फैल गई। हादसा रनवे 23 से उड़ान भरते ही हुआ, जब विमान एयरपोर्ट की सीमा से बाहर ज़मीन से टकरा गया। प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिनमें भारत समेत कई देशों के नागरिक, 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही एटीसी (ATC) ने उड़ानों को रोक दिया और तुरंत राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। दमकल की कई गाड़ियों ने तेजी से आग पर काबू पाया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट को एहतियातन बंद कर दिया गया था, लेकिन सभी तकनीकी जांच के बाद अब एयरपोर्ट को फिर से चालू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यात्री सेवाएं और उड़ान संचालन अब सामान्य रूप से बहाल हो चुकी हैं और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इस हादसे के बाद विदेश मंत्रालयों ने स्थिति पर नज़र रखनी शुरू कर दी है, और विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, अभी तक हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल क्रैश की वजह जानने के लिए विस्तृत जांच जारी है, और एयर इंडिया तथा DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। हादसे ने एक बार फिर उड़ान सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
For more visit The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2140)
- अपराध (149)
- मनोरंजन (349)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (880)
- खेल (386)
- धर्म - कर्म (651)
- व्यवसाय (183)
- राजनीति (568)
- हेल्थ (189)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (502)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (59)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (263)
- महाराष्ट्र (176)
- बिहार (197)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (382)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (57)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..