Dark Mode
  • day 00 month 0000
Jaat Teaser : अब सिनेमाघरों में दहाड़ेगा 'जाट', Sunny Deol के फैंस के लिए बड़ी खबर

Jaat Teaser : अब सिनेमाघरों में दहाड़ेगा 'जाट', Sunny Deol के फैंस के लिए बड़ी खबर

Sunny Deol :  पिछले साल गदर 2 के जरिए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करने वाले सुपरस्टार सनी देओल अब अपनी अगली फिल्म 'जाट' के साथ दर्शकों के बीच वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज़ के साथ, सिनेमा हॉल्स में जाट का टीजर भी पेश किया जाएगा, जो फैंस के लिए खास तोहफा साबित होगा।


जल्द रिलीज होगा जाट का टीजर
पिछले साल, निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म गदर 2 के जरिए सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था। अब वह अपनी आने वाली फिल्म जाट में नजर आएंगे। सनी ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स अकाफंट पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने जाट के टीजर रिलीज़ को लेकर ताज़ा अपडेट साझा किया। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।
वहीं इस घोषणा के बाद सनी देओल के फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इस दिन बड़े पर्दे पर पुष्पा राज के साथ-साथ जाट की दहाड़ भी सुनाई देगी। जाट एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर है, जो इन दिनों काफी चर्चा में है और इसे लेकर दर्शकों में भारी उत्साह बना हुआ है।


'जाट' फिल्म
सनी देओल और रणदीप हुड्डा, जो जाट में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, ने हाल ही में एक्स पर सनी का एक पोस्टर शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया। पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा है कि जाट का सबसे शानदार टीजर लॉन्च। दुनिया भर में 12,500 से ज्यादा स्क्रीन पर इस विशाल टीजर का गवाह बनें, खासकर पुष्पा 2: द रूल के साथ। एक्शन सुपरस्टार सनी देओल के साथ, गोपीचंद मलिनेनी द्वारा निर्देशित है।


कई स्क्रीन पर लॉन्च होगा 'जाट' का टीजर
सनी देओल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'जाट' का पोस्टर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि- जाट का सबसे भव्य टीजर लॉन्च, खासतौर पर Pushpa 2: The Rule के साथ, जो 12,500 से अधिक स्क्रीन पर दुनिया भर में रिलीज होगा।

'जाट' मूवी के निर्देशक कौन है
जाट का निर्देशन गोपीचंद ने किया है, और फिल्म से सनी देओल का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वह एक विशाल पंखे को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सनी और रणदीप हुड्डा के अलावा, फिल्म में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसांद्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत थमन एस ने दिया है, सिनेमैटोग्राफी ऋषि पंजाबी की है, और संपादन नवीन नूली द्वारा किया गया है। मैत्री मूवी मेकर्स ने इस फिल्म का निर्माण किया है, वही कंपनी जिसने पुष्पा 2: द रूल का भी निर्माण किया है।


गदर-2 की कमाई
पिछले साल, निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म गदर 2 के जरिए सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था। अब वह अपनी आने वाली फिल्म जाट में नजर आएंगे। 2023 में सनी देओल ने शानदार वापसी करते हुए सभी को चौंका दिया था। 65 साल की उम्र में, उनकी फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 525 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई की, जो एक रिकॉर्ड बन गया। इसके साथ ही, गदर 2 सनी देओल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई।



 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?