
Chenab Bridge पर मोदी-कांग्रेस आमने-सामने!
-
Chhavi
- June 6, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को Chenab Bridge का उद्घाटन कर इतिहास रच दिया। यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है, जो समुद्र तल से 359 मीटर ऊंचाई पर बना है। इसकी लंबाई 1,315 मीटर है और इसे भूकंप और तेज़ हवाओं को झेलने के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। अब कटरा से श्रीनगर की दूरी सिर्फ 3 घंटे में तय की जा सकेगी, जिससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इस मौके पर मोदी ने चेनाब ब्रिज के अलावा अंजी पुल और वंदे भारत ट्रेनों का भी उद्घाटन किया। Chenab Bridge को देखकर स्कूल के बच्चों में खासा उत्साह था। साथ ही उन्होंने 46,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
ये भी पढ़े : दुनिया का सबसे ऊँचा चिनाब रेलवे ब्रिज, क्या है इसकी खासियत
जवाब में कांग्रेस ने याद दिलाया 30 साल का सफर, जहां एक ओर सरकार Chenab Bridge को बड़ी उपलब्धि बता रही है, वहीं कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश (Jayram Ramesh) ने कहा कि प्रधानमंत्री कभी भी "गवर्नेंस की निरंतरता" को नहीं मानते क्योंकि उन्हें सिर्फ अपनी प्रशंसा और प्रचार चाहिए। उन्होंने कहा कि Chenab Bridge का सपना 1995 में नरसिम्हा राव के समय देखा गया था, 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया और 2005 में इसके सारे कॉन्ट्रैक्ट दिए गए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मोदी सरकार की नहीं, बल्कि बीते 30 वर्षों की सामूहिक उपलब्धि है। हालांकि अब जब Chenab Bridge बनकर तैयार है, तो यह कश्मीर और पूरे देश के लिए एक बड़ी कनेक्टिविटी क्रांति साबित होगा। Chenab Bridge अब न सिर्फ इंजीनियरिंग का चमत्कार है, बल्कि राजनीति में भी चर्चा का केंद्र बन गया है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1478)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (579)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (496)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (370)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (289)
- वीडियो (958)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..