Dark Mode
  • day 00 month 0000
आज से 15 दिन के लिए बीमार पड़े भगवान, आज हुआ स्वर्ण मटके से स्नान

आज से 15 दिन के लिए बीमार पड़े भगवान, आज हुआ स्वर्ण मटके से स्नान

आज 11 जून 2025 को भगवान जगन्नाथ का प्राकट्य उत्सव 

 

पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में वार्षिक रथ यात्रा की तैयारियां पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चल रही हैं। हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी रथों पर सवार होकर श्री मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक यात्रा करते हैं। इस दौरान लाखों श्रद्धालु इस भव्य उत्सव में भाग लेते हैं और रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं।  27 जून से शुरू होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। वापसी कार महोत्सव या 'बहुदा यात्रा' 5 जुलाई को है।

 

भगवान का प्राकट्य उत्सव और स्नान यात्रा


आज 11 जून 2025 को भगवान जगन्नाथ का प्राकट्य उत्सव मनाया गया, जिसे स्नान यात्रा या ज्येष्ठ स्नान पूर्णिमा भी कहा जाता है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी को मंदिर परिसर से बाहर निकाला गया और 108 स्वर्ण मटकों से उनका विशेष स्नान कराया गया। जल में सभी तीर्थों का मिश्रण, चंदन, दही, गुलाब जल, घी आदि मिलाया जाता है। इस स्नान के बाद भगवान को राजसी स्वरूप में सजाया गया।

 

भगवान 15 दिनों तक नहीं देंगे दर्शन


स्नान यात्रा के ठीक बाद, भगवान जगन्नाथ 15 दिन के लिए बीमार हो जाते हैं। इस काल को, यानी आज अनासर काल शुरू हो जाता है। इस दौरान भगवान 15 दिन के लिए शयन काल में चले जाते हैं। मंदिर के देवालय दर्शन श्रद्धालुओं के लिए बंद हो जाते हैं। यह काल ज्येष्ठ पूर्णिमा से आरंभ होकर आषाढ़ अमावस्या तक चलता है।

 

क्या है भगवान के बीमार होने की कथा?


इस परंपरा के पीछे एक पौराणिक कथा जुड़ी हुई है। पुरी में माधव दास नामक एक भक्त रहते थे, जो भगवान जगन्नाथ की सेवा में निरंतर लीन रहते थे। एक बार वे गंभीर रूप से बीमार पड़ गए, लेकिन उन्होंने भक्ति नहीं छोड़ी। वे वैद्य के पास नहीं गए और बोले – “भगवान ही मेरा ध्यान रखेंगे।” एक दिन वे बेहोश हो गए। तभी स्वयं भगवान जगन्नाथ प्रकट हुए और उनकी सेवा करने लगे। इस घटना की स्मृति में ही भगवान को हर वर्ष 15 दिन के लिए "बीमार" घोषित किया जाता है और केवल सेवा होती है, दर्शन नहीं।

 

सीएम मोहन चरण माझी का बयान


आज श्री जगन्नाथ मंदिर में स्नान यात्रा पर ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने कहा, "आज महाप्रभु की देव स्नान पूर्णिमा है। पहांडी विजय और मंगल आरती समारोह के बाद, मुझे भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। सभी के कल्याण की भावना के साथ, रथ यात्रा भी जल्द ही शुरू होने वाली है। रथ यात्रा के दौरान कई भक्त आशीर्वाद लेने आएंगे, और मैं ओडिशा के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।"

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?