Dark Mode
  • day 00 month 0000
जानिए देशभर की आज की प्रमुख 11 खबरें

जानिए देशभर की आज की प्रमुख 11 खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए GST सुधारों को लेकर बड़ी घोषणा की, जिसे उन्होंने आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा फैसला बताया। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से केवल दो टैक्स स्लैब—5% और 18%—लागू होंगे, जिससे आवश्यक वस्तुएं, सेवाएं और दवाइयों की कीमतों में कमी आएगी। साथ ही उन्होंने 'स्वदेशी अपनाओ' अभियान को प्रोत्साहित करते हुए घरेलू उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22–23 सितंबर को मोरक्को के दौरे पर भारत की पहली विदेशी रक्षा निर्माण इकाई का उद्घाटन करेंगे। यह फैक्ट्री टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा casa-blanca के Berre-chid में स्थापित की गई है, जहां WhAP 8×8 जैसे आधुनिक लड़ाकू वाहन बनाए जाएंगे। यह कदम भारत की रक्षा निर्यात नीति को अफ्रीका में विस्तार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।
  • गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047' विषयक कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर से 300 से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारी और बुद्धिजीवी इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, जो शैक्षणिक संस्थानों में जाकर विजन और संकल्प पर चर्चा कर रहे हैं। इस पहल के माध्यम से आम लोगों से विचार और सुझाव भी लिए जा रहे हैं, जिससे उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा मजबूत होगी।
  • रेखा गुप्ता ने बताया कि सेवा पखवाड़े के चौथे दिन दिल्ली को स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सौगातें मिलीं। उन्होंने कहा कि ये पहल विकसित दिल्ली और विकसित भारत 2047 के संकल्प को मजबूत करती हैं। इससे नागरिकों को बेहतर शिक्षा और साफ-सुथरा वातावरण सुनिश्चित होगा।
  • तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि इस बार काम, कलम, कमाई, कारखाना, किसान और किफ़ायत वाली युवा सरकार का आना तय है। उन्होंने इशारा किया कि नई सरकार रोज़गार और विकास पर फोकस करेगी और किसानों व युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगी। यह बयान बिहार चुनावी माहौल में उनकी बड़ी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
  • नायब सैनी ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में आयोजित भव्य #NamoYuvaRun में प्रतिभागियों, आयोजकों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह 5 किलोमीटर की दौड़ केवल खेल नहीं बल्कि देश की तरक्की और युवा शक्ति के जोश, समर्पण व राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का प्रतीक है। नशे के विरुद्ध इस पहल के माध्यम से हम एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने में योगदान देंगे।
  • सुखविंदर सिंह सुखू ने बताया कि बारिश और भूस्खलन के बावजूद हिमाचल सरकार ने बाग़वानों की उम्मीदों को कायम रखा। 15 सितंबर तक एक करोड़ तिहत्तर लाख चौहत्तर हज़ार दो सौ चार सेब की पेटियाँ बाज़ारों तक पहुँच चुकी हैं और HPMC ने रिकॉर्ड 55,000 मीट्रिक टन सेब ख़रीदा है। उन्होंने कहा कि सरकार बाग़वानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
  • मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों में अपनी साख और पहचान बनाई है, चाहे क्रिकेट हो, ओलंपिक या एशियार्ड। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश भी खेल क्षेत्र में अग्रणी स्थान बना रहा है। मोहन यादव ने सभी से स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने का आह्वान किया ताकि भारत की तेज़ रफ्तार और विकास और भी तेज़ हो सके।
  • चिराग पासवान ने rjd पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी हमेशा माताओं-बहनों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करती रही है। प्रधानमंत्री जी की स्वर्गीय माता का अपमान बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिहार की जनता अब चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।
  • गुवाहाटी में गायक जुबीन गर्ग के आवास पर उनकी पत्नी व फिल्म निर्माता गरिमा सैकिया गर्ग ने भावुक पल में उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। परिजनों और चाहने वालों ने भी इस दौरान दिवंगत गायक को याद किया। पूरा माहौल श्रद्धा और गमगीन भावनाओं से भरा रहा।
  • दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को वर्ष 2023 के लिए भारत के सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें भारतीय सिनेमा में चार दशकों से अधिक के उनके अद्वितीय योगदान और बहुआयामी अभिनय प्रतिभा के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार समारोह 23 सितंबर 2025 को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के तहत आयोजित किया जाएगा।

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?