Dark Mode
  • day 00 month 0000
शूटर मनु भाकर, चेस चैंपियन गुकेश सहित 4 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्‍कार, 17 जनवरी को होंगे सम्मानित

शूटर मनु भाकर, चेस चैंपियन गुकेश सहित 4 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्‍कार, 17 जनवरी को होंगे सम्मानित

केंद्र सरकार ने खेल रत्न 2024 को लेकर बड़ा फैसला किया है। पेरिस ओलंपिक में देश को 2 ब्रॉन्ज मेडल जिताने वालीं शूटर मनु भाकर को खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा। साथ ही वर्ल्ड चैंपियन चेस प्लेयर डी गुकेश को भी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 32 अन्य खिलाड़ियों को उनके किए शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड देने की भी घोषणा की गई है। पहले ये खबर आ रही थी कि मनु भाकर का नाम खेल रत्न के लिए सेलेक्ट नहीं हुआ है लेकिन अब इस दिग्गज खिलाड़ी को देश का सबसे बड़ा खेल अवॉर्ड मिलने वाला है।

 

क्यों मिला इन खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार
मनु भाकर इस बार ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी थी। वहीं डी गुकेश इतिहास रचते हुए विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में चीन को हराकर विजेता बने थे। वो विश्व विजेता बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इसके अलावा भारतीय हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को पेरिस ओलंपिक में ब्रोंज मैडल जीतने वाली टीम का नेतृत्व करने के लिए यह पुरस्कार मिला है। वहीं प्रवीण कुमार को पेरिस पैरा ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीतने पर खेल रत्न दिया जा रहा है।

 

डी गुकेश को भी मिलेगा खेल रत्न
चेस प्लेयर डी गुकेश को भी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। गुकेश ने पिछले महीने 12 दिसंबर को शतरंज की दुनिया का वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। सिंगापुर में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब जीता था। वो महज 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बने, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

 

हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न
हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। प्रवीण कुमार ने हाई जंप T64 इवेंट में देश को गोल्ड मेडल जिताया था। प्रवीण कुमार ने एशियन रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की थी। खेल मंत्रालय 32 एथलीट्स को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करेगा, जिनमें से 17 पैरा एथलीट्स हैं।

 

इन 32 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार

  • ज्योति याराजी
  • अन्नू रानी
  • नीतू
  • स्वीटी
  • वंतिका अग्रवाल
  • सलीमा टेटे
  • अभिषेक
  • राकेश कुमार
  • जरमनप्रीत सिंह
  • सुखजीत सिंह
  • संजय
  • राकेश कुमार
  • जीवनजी दीप्ति
  • प्रीति पाल
  • अजीत सिंह
  • सचिन सरजेराव खिलारी
  • धर्मबीर
  • प्रणव सूरमा
  • एच होकाटो सेमा
  • सिमरनजी
  • नवदीप
  • नितेश कुमार
  • तुलसीमथी मुरुगेसन
  • नित्या श्री सुमति सिवान
  • मनीषा रामदास
  • कपिल परमार
  • मोना अग्रवाल
  • रूबीना फ्रांसिस
  • अमन
  • साजन प्रकाश
  • स्वप्निल सुरेश कुसले
  • सरबजोत सिंह

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?