
खालिस्तानी आतंकी पन्नू पाकिस्तान के समर्थन में उतरा
-
Manjushree
- April 29, 2025
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहाँ कई देश भारत के समर्थन में खड़े हैं, वहीं अब खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत के लिए बयान जारी किया है कि वह भारतीय सेना को पाकिस्तान पर हमला करने नहीं देगा और कि भारत देश में पाकिस्तान से लड़ने की ताकत नहीं है।
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपने दावे में भारत को पाकिस्तान के मुकाबले कमजोर कहकर भारत को चुनौती दे डाली और पाकिस्तान को अपना समर्थन देने की बात कही है। घटिया हरकतों से बाज न आकर भारतीय सेना को पाकिस्तान पर हमला न करने देने का दावा किया है। ये बयान तब आया जब पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान को उसकी की हुई कायराना हरकत का जवाब देने के लिए बड़ी कार्रवाई करने जा रही है।
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि हम भारतीय सेना को पंजाब से गुजरने नहीं देंगे और वे पाकिस्तान पर हमला नहीं कर पाएंगे। उसने आगे कहा, "भारत में पाकिस्तान से लड़ने की हिम्मत नहीं है। दो करोड़ सिख पाकिस्तान के साथ चट्टान की तरह डटकर खड़े हैं।" उसने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि "भारत में सिखों और बाकी अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार बहुत बुरा हो रहा है। लेकिन अब समय बदल गया है, यह 2025 है, न कि 1965 या 1971।"
बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नू एक अमेरिकी और कनाडाई राजनीतिक कार्यकर्ता और वकील हैं जो खालिस्तान सिख अलगाववाद के मुख्य नेताओं में से एक है। वह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के कानूनी सलाहकार और प्रवक्ता भी है, जिसका उद्देश्य एक अलग सिख राज्य के रूप में खालिस्तान के निर्माण को बढ़ावा देना है।
दरअसल, पाकिस्तान डरा हुआ है कि अगर भारत उस पर हमला करेगा तो कैसे निपटेगा? इसलिए दूसरे देशों से मदद की गुहार कर रहा है। मुहाजिरों का पहला राजनीतिक संगठन मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) भी पाकिस्तान के धार्मिक कट्टरता के लिए आरोप लगा चुका है। भले ही पाकिस्तान भारत को परमाणु की धमकी दे रहा है, लेकिन पाकिस्तान को क्या पता भारत खुद ही परमाणु संपन्न देश है। पाकिस्तान के पास टैक्टिकल और स्ट्रैटेजिक, दोनों तरह के हथियार हैं और वह 'फुल स्पेक्ट्रम डिटर्रेंस' की नीति अपनाता है। भारत की नीति 'नो फर्स्ट यूज़' की है, लेकिन हमला होने पर 'व्यापक और विनाशकारी जवाब' देने की है। भारत के पास ज़मीन, हवा और पानी से परमाणु हमला करने की 'न्यूक्लियर ट्राइड' क्षमता और मजबूत 'सेकंड स्ट्राइक' क्षमता है, जबकि पाकिस्तान मुख्यतः ज़मीन और वायु आधारित क्षमता तक ही सीमित है। विशेषज्ञों के अनुसार, परमाणु युद्ध की स्थिति में भारत घायल हो सकता है, लेकिन पाकिस्तान पूरी तरह तबाह हो सकता है, जिससे परमाणु संतुलन भारत के पक्ष में दिखता है। खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पाकिस्तान का समर्थन देने और भारत को चुनौती दे डाली है।
पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े उसके संगठन ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। पीएम मोदी ने लोगों को आश्वासन दिया है कि पहलगाम में लोगों पर हमला करने वाले आतंकियों और उनके आकाओं को मिट्टी में मिला कर रहेंगे।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..