
EU से जयशंकर का संदेश – भारत चीन से ज्यादा भरोसेमंद है
-
Chhavi
- June 11, 2025
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बेल्जियम के ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ की टॉप लीडरशिप से मुलाकात कर दुनिया को साफ संदेश दिया—भारत चीन से ज्यादा भरोसेमंद आर्थिक साझेदार है। इस मुलाकात में जयशंकर ने यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डर लेयेन और विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास से बात की। उन्होंने भारत की वैश्विक भूमिका, रणनीतिक महत्व और कुछ EU नीतियों पर अपनी आपत्ति भी रखी। भारत चीन से ज्यादा भरोसेमंद—यह बात जयशंकर ने EU-India फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की बातचीत के बीच जोरदार तरीके से रखी। उन्होंने कहा, “1.4 अरब लोगों वाला भारत कुशल श्रम बल के साथ एक ऐसा साझेदार है जिस पर भरोसा किया जा सकता है। चीन की तुलना में भारत कहीं ज्यादा सुरक्षित और स्थिर विकल्प है।”
ये भी पढ़े : डील के करीब भारत-अमेरिका!
पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर उन्होंने कहा, “ये सिर्फ भारत-पाक मसला नहीं है, ये आतंकवाद का मुद्दा है। ओसामा बिन लादेन आखिर पाकिस्तानी सैन्य बेस के पास क्यों छिपा बैठा था? दुनिया को समझना होगा कि यही आतंकवाद एक दिन सबको परेशान करेगा। ”भारत चीन से ज्यादा भरोसेमंद आर्थिक साझेदार होने की बात पर उन्होंने यूरोपीय कंपनियों के भारत आने का ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि कई यूरोपीय कंपनियां अब चीन से अपने सप्लाई चेन हटाकर भारत में निवेश कर रही हैं। डेटा सुरक्षा से लेकर लॉजिस्टिक फैसले तक, सबमें भारत उनकी पहली पसंद बनता जा रहा है।
रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत की ‘गैर-पक्षपाती’ नीति को दोहराते हुए जयशंकर बोले, “हम जजमेंटल नहीं हैं, पर निष्क्रिय भी नहीं हैं। हम शांति के पक्षधर हैं, न कि युद्ध के। ”वहीं EU की जलवायु नीति CBAM को लेकर उन्होंने सख्त आपत्ति जताई। “हम इसके खिलाफ हैं। कोई एक देश या क्षेत्र पूरे विश्व के लिए नियम नहीं बना सकता। ”अंत में अमेरिका और चीन पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “हम हर देश के साथ अपने हितों के आधार पर रिश्ता बनाते हैं, चाहे वो अमेरिका हो या कोई और। पर अगर आप पूछें कि कौन ज्यादा भरोसेमंद है—तो जवाब साफ है: भारत चीन से ज्यादा भरोसेमंद है।”
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1833)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (295)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (763)
- खेल (358)
- धर्म - कर्म (556)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (540)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (440)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (203)
- दिल्ली (222)
- महाराष्ट्र (146)
- बिहार (141)
- टेक्नोलॉजी (171)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (93)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (335)
- वीडियो (1040)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (71)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (1)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..