
डील के करीब भारत-अमेरिका!
-
Chhavi
- June 11, 2025
नई दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। India-America trade deal को लेकर चल रही बातचीत ने अब रफ्तार पकड़ ली है। चार दिन तक चली गहन चर्चा के बाद दोनों देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की दिशा में अहम प्रगति हुई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस डील का पहला चरण इसी महीने के अंत तक साइन हो सकता है। भारतीय व अमेरिकी अधिकारियों के बीच नई दिल्ली में यह बातचीत बंद कमरे में हुई, जिसमें अमेरिका की ओर से यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस के सीनियर अधिकारी शामिल थे। वहीं, भारत की ओर से वाणिज्य मंत्रालय के चीफ नेगोशिएटर राजेश अग्रवाल ने बातचीत की अगुवाई की। बातचीत में खास जोर उद्योग व कृषि उत्पादों के बाजार में पहुंच, टैरिफ में कटौती और नॉन-टैरिफ बाधाओं को खत्म करने पर रहा।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों ने India-America trade deal के पहले चरण को जल्दी से जल्दी पूरा करने पर सहमति जताई है। यह डील अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय किए गए लक्ष्य – 2025 तक समझौता और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को $500 अरब तक पहुंचाने – का अहम हिस्सा है। भारत ने अमेरिका से स्टील पर लगे 50% टैरिफ में छूट की मांग की है। साथ ही, भारतीय बाजार को गेहूं, दूध और मक्के के लिए खोलने से इनकार किया है। हालांकि, भारत ने बादाम, पिस्ता और अखरोट जैसे अमेरिकी प्रीमियम उत्पादों पर टैरिफ कम करने का प्रस्ताव रखा है। India-America trade deal को लेकर भारत ने अमेरिका से 10% बेसलाइन टैरिफ हटाने की भी मांग की, लेकिन अमेरिका ने इसे ठुकरा दिया।
भारत ने यह भी वादा किया है कि वह अमेरिकी ऊर्जा उत्पादों – जैसे एलएनजी, कच्चा तेल और कोयला – की खरीद बढ़ाएगा। खास बात ये है कि 2025 के पहले चार महीनों में अमेरिका को भारत का निर्यात 28% बढ़कर $37.7 अरब पहुंच गया, जबकि आयात $14.4 अरब रहा। अगर ये India-America trade deal सफल होती है, तो यह भारत के लिए व्यापार, निवेश और रणनीतिक मोर्चे पर बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1452)
- अपराध (121)
- मनोरंजन (272)
- शहर और राज्य (323)
- दुनिया (565)
- खेल (326)
- धर्म - कर्म (493)
- व्यवसाय (158)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (156)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (368)
- हरियाणा (51)
- मध्य प्रदेश (48)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (205)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (154)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (287)
- वीडियो (951)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (64)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..