
Israeli PM Netanyahu:-'भारत ने खोया गौरवशाली पुत्र'
-
Ashish
- October 13, 2024
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दिग्गज उद्योगपति टाटा समूह को पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। शनिवार को एक्स पर पीएम मोदी को संबोधित करके लिखे गए संदेश में नेतन्याहू ने रतन टाटा को याद करते हुए उन्हें 'भारत का गौरवशाली बेटा' और इजरायल व भारत के बीच दोस्ती का समर्थक बताया। इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि इजरायली लोग टाटा के निधन पर शोक मना रहे हैं।
नेतन्याहू ने पीएम मोदी को संबोधित संदेश में अपने एक्स हैंडल पर लिखा- "मेरे मित्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मैं और इजरायल के लोग भारत के गौरवशाली पुत्र और हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के चैंपियन रतन नवट टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। कृपया मेरी इस संवेदना को रतन के परिवार तक पहुंचाएं।" सहानुभूति में बेंजामिन नेतन्याहू।"
To my friend, Prime Minister @narendramodi.
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) October 12, 2024
I and many in Israel mourn the loss of Ratan Naval Tata, a proud son of India and a champion of the friendship between our two countries. 🇮🇱🇮🇳
Please convey my condolences to Ratan's family.
In sympathy,
Benjamin Netanyahu
ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस और सिंगापुर जैसे देश भी व्यक्त कर चुके शोक टाटा के निधन पर ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका समेत सिंगापुर की ओर से भी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा चुकी हैं। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भी बृहस्पतिवार को रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने टाटा को अपने देश का सच्चा मित्र बताया था। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया था और नवाचार और विनिर्माण में उनके योगदान की प्रशंसा की थी। मैक्रों ने भारत एवं फ्रांस में उद्योगों को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका की जमकर सराहना की थी।
Tags
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..