Dark Mode
  • day 00 month 0000
IPL 2025: 18 साल बाद RCB का सपना हुआ सच, विजय माल्या ने ट्रॉफी जीत पर किया बड़ा खुलासा

IPL 2025: 18 साल बाद RCB का सपना हुआ सच, विजय माल्या ने ट्रॉफी जीत पर किया बड़ा खुलासा

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में वो दिन आखिरकार आ ही गया, जिसका इंतज़ार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB - Royal Challengers Bangalore) के करोड़ों फैन्स सालों से कर रहे थे। पहले सीज़न से IPL का हिस्सा रही RCB ने 18 साल बाद पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां फैन्स जश्न मना रहे हैं, वहीं टीम के पहले मालिक विजय माल्या (Vijay Mallya) ने भी सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रिया दी और एक बड़ा खुलासा किया।

 

विजय माल्या ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने RCB (आरसीबी) की टीम IPL की शुरुआत में लगभग 476 करोड़ रुपये (करीब 111.6 मिलियन डॉलर) में खरीदी थी। उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने IPL के फाउंडर ललित मोदी के कहने पर लिया था। उस समय यह बोली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बाद दूसरी सबसे महंगी थी। माल्या ने कहा कि उन्हें यकीन था कि यह टीम एक दिन चैंपियन बनेगी और अब 2025 में वह सपना पूरा हो गया।

 

RCB (आरसीबी) के पहले सीज़न से ही विराट कोहली विराट कोहली(Virat Kohli) इस टीम का हिस्सा रहे हैं। माल्या ने कहा कि उन्हें विराट को युवा खिलाड़ी के रूप में चुनने का सौभाग्य मिला और आज वह 18 साल बाद भी इस टीम के साथ हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस टीम के लिए 143 मैचों में कप्तानी की और भले ही खिताब उनकी कप्तानी में नहीं आया, लेकिन उनकी मौजूदगी ने टीम को एक नई पहचान दी।

 

RCB की कप्तानी कई दिग्गजों के हाथ में रही राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, डेनियल विटोरी, फाफ डु प्लेसिस, लेकिन ट्रॉफी नहीं आई। इस बार रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने इतिहास रच दिया। क्रिस गेल (Chris Gayle), एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) जैसे खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा रहे और माल्या ने इन्हें चुनने का श्रेय खुद लिया। उन्होंने कहा कि ये सभी खिलाड़ी उनके सपने का हिस्सा थे, जो अब जाकर पूरा हुआ है।

 

 

हालांकि विजय माल्या अब इस टीम के मालिक नहीं हैं। 2016 में यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से उनका नियंत्रण हट गया और वे देश छोड़ चुके हैं। फिर भी RCB से उनका जुड़ाव बना रहा। जीत के बाद उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “आखिरकार ट्रॉफी बेंगलुरु पहुंच गई, यह मेरे सपने का साकार होना है। विराट, गेल, एबी सभी को धन्यवाद। और RCB फैंस—आप सबसे बेहतरीन हैं।”

 

दुर्भाग्यवश जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई। इस हादसे पर विजय माल्या ने दुख जताते हुए संवेदना व्यक्त की।

 

RCB (आरसीबी) की इस जीत के साथ ही IPL 2025 (आईपीएल 2025) को भी एक यादगार समापन मिला, और विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई, जिसने टीम की पहचान सालों से बनाए रखी थी।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?