
Mumbai : भारतीय नौसेना की बोट और नीलकमल नाव के बीच टक्कर, हादसे में 13 की मौत
-
Renuka
- December 19, 2024
Mumbai Boat Accident : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा की गुफाओं की ओर जा रही ‘नीलकमल’ नाव को भारतीय नौसेना की स्पीड बोट ने टक्करा गई। इस टक्कर के बाद नाव समुद्र में पलटने लगी। हादसे के बाद तत्काल नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, पुलिस और स्थानीय मछुआरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया।
हुआ बड़ा हादसा
मुंबई, महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा घटित हो गया। बता दें कि जब गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा की गुफाओं की ओर जा रही 'नीलकमल' नाव भारतीय नौसेना की स्पीड बोट से टकरा गई। इस टक्कर के कारण नाव समुद्र में पलटने लगी। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 13 लोगों की जान चली गई। जबकि 101 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इन बचाए गए लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
एक यात्री ने दी जानकारी
वहीं, एक बचाए गए यात्री ने इस भयानक हादसे का आंखों देखा हाल सुनाया। हैदराबाद के रहने वाले 45 वर्षीय गणेश ने बताया कि- जब उनकी नाव मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप की ओर बढ़ रही थी, तब नौसेना की नाव अरब सागर में चक्कर लगा रही थी। वह दोपहर 3:30 बजे 'नीलकमल' नाव पर सवार हुए थे। जैसे ही नाव चलने लगी, वह उसके डेक पर खड़े थे।
सेना का बचाव अभियान शुरू
वहीं हादसे के तुरंत बाद नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, पुलिस और स्थानीय मछुआरों की सहायता से बचाव अभियान शुरू किया गया। जिसमें लगभग 101 लोगों की जान बचाई गई और उन्हें सलामत बाहर निकाला गया ।
नौका तट से 10 किलोमीटर दूर हुआ हादसा
गणेश ने बताया कि- जब वह अरब सागर और मुंबई के आकाश को देख रहे थे, तब उनकी नौका तट से करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि नौसेना की स्पीड बोट तेजी से उनकी नौका के आसपास चक्कर लगा रही थी। उन्होंने आगे बताया- "जैसे ही स्पीड बोट हमारी नौका से टकराई, समुद्र का पानी हमारी नाव में घुसने लगा। इसके बाद नाव के कप्तान ने सभी यात्रियों से लाइफ जैकेट पहनने को कहा, क्योंकि नाव पलटने वाली थी।
15 मिनट तक पानी में तैरते रहे गणेश
गणेश ने बताया कि - जैसे ही नाव पलटने लगी, उन्होंने तुरंत लाइफ जैकेट पहना, ऊपर की ओर दौड़े और फिर समुद्र में कूद पड़े। वह 15 मिनट तक तैरते रहे, फिर पास ही एक अन्य नाव ने उन्हें और अन्य यात्रियों को बचाया और गेटवे ऑफ इंडिया तक पहुंचाया। उन्होंने यह भी कहा कि टक्कर के लगभग आधे घंटे के भीतर ही नौसेना, तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस की बचाव टीमें नौका के पास पहुंच गई थीं। गणेश ने बताया- मैं बचाए गए 10 यात्रियों के पहले समूह में था।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2266)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (941)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (703)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (578)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (528)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (257)
- दिल्ली (289)
- महाराष्ट्र (189)
- बिहार (236)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (118)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (19)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (2)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (34)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..