
मैं चाहूं तभी हारूंगी: ममता बनर्जी की बीजेपी को खुली चुनौती
-
Anjali
- August 7, 2025
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी पर ममता बनर्जी का हमला तेज कर दिया है। ममता बनर्जी ने दी खुली चुनौती झारग्राम की जनसभा में कहा, "मैं चाहूं तभी हारूंगी। ममता बनर्जी को हराना आसान नहीं है।" उनका यह बयान सीधे पश्चिम बंगाल राजनीति में गर्मी ला रहा है।
ममता बनर्जी की चेतावनी में दम था जब उन्होंने कहा, मैं एक जिंदा शेरनी हूं, मुझे घायल करने की कोशिश मत करो, मैं खतरनाक हो जाऊंगी। उन्होंने दोहराया कि जब तक वो चाहेंगी नहीं, कोई भी उन्हें हरा नहीं सकता।अपने राजनीतिक संघर्षों को याद करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि सीपीएम की गोलियों से बचीं, सिर फूटा, लेकिन डरी नहीं। यह ममता बनर्जी का बड़ा बयान है जो उनकी जुझारू छवि को फिर सामने लाता है।
बीजेपी पर ममता बनर्जी का हमला तब और तीखा हो गया जब उन्होंने चुनाव आयोग को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, आयोग अमित शाह के इशारे पर काम कर रहा है। यह उनके हाथ की कठपुतली है।" ममता बनर्जी ने दी खुली चुनौती कि अगर हिम्मत है तो उनके अधिकारियों को सजा देकर दिखाएं।ममता बनर्जी का चुनावी बयान था कि वोटर लिस्ट में नाम ज़रूर जांचें। "आपका वोटर आईडी सिर्फ कार्ड नहीं, आपकी पहचान है।" यह ममता बनर्जी की चेतावनी है कि अगर नाम लिस्ट से गायब हो तो यह भी साजिश हो सकती है।
एनआरसी को लेकर भी ममता बनर्जी ने दी खुली चुनौती। उन्होंने कहा कि असम से बंगाल के लोगों को डराने की कोशिश की जा रही है। यह ममता बनर्जी का बड़ा बयान राज्य में फैले डर और तनाव को उजागर करता है।भाषा और पहचान के सवाल पर ममता बनर्जी ने कहा, अगर आप बंगाली बोलते हैं तो आपको बांग्लादेशी या रोहिंग्या कह दिया जाता है। यह बांग्ला भाषा पर हमला है। उन्होंने जनता से कहा, जय बांग्ला बोलो, विरोध करो, बिना लड़े एक इंच पीछे मत हटो।"
राज्य के सरकारी कर्मचारियों को भी ममता बनर्जी ने भरोसा दिलाया कि आप जनता के लिए काम करते हैं। आपकी सुरक्षा मेरी ज़िम्मेदारी है। बीजेपी पर ममता बनर्जी का हमला यहीं नहीं रुका। उन्होंने कहा कि कोई भी पश्चिम बंगाल राजनीति में डर का माहौल नहीं बना पाएगा।
ममता बनर्जी का चुनावी बयान यह स्पष्ट करता है कि वो पूरी तरह 2026 के लिए तैयार हैं। उन्होंने फिर दोहराया, मैं चाहूं तभी हारूंगी। ममता बनर्जी के इन बयानों के बाद बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी। वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी की चेतावनी उनके अंदर की असुरक्षा दिखाती है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की धमकियां उनकी कमजोरी की निशानी हैं। हालांकि ममता बनर्जी का बड़ा बयान यह है कि "मैं चाहूं तभी हारूंगी।"
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1879)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (776)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (569)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (543)
- हेल्थ (177)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (448)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (207)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (148)
- टेक्नोलॉजी (173)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (95)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (73)
- राशिफल (346)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (74)
- उत्तराखंड (4)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (4)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..