
सीट समेत मैं बाहर गिर गया', रमेश विश्वास कुमार ने बताया प्लेन क्रैश में भी कैसे बचे जिंदा
-
Manjushree
- June 13, 2025
गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन के दर्दनाक हादसे से सभी स्तब्ध हैं। उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड में प्लेन मेडिकल हॉस्टल के मेस से टकरा गया। धुएं के काले घने गुब्बार और तेज धमाके के बाद चारों तरफ सिर्फ चीखें और पुकारें थीं। हादसे में मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है, जिसमें 265 लोगों की जान गई।
इतने बड़े प्लेन क्रैश में चमत्कार हुआ। कहते हैं 'जाको राखे सइयां, मार सके न कोय', इतने बड़े हवाई हादसे में विश्वास कुमार के नाम का व्यक्ति जिंदा बच गया। आज पीएम मोदी ने अहमदाबाद जाकर प्लेन दुर्घटना का जायजा लिया और फिर सिविल अस्पताल में घायल लोगों से मुलाकात की। पीएम ने विश्वास कुमार से भी मुलाकात की।
सिविल अस्पताल में एक मीडिया न्यूज़ को विश्वास कुमार ने हादसे में कैसे बची जान के बारे में बताया कि प्लेन जैसे ही रनवे पर स्पीड पकड़ने लगा, तभी कुछ अजीब-सा लगा। अचानक 5-10 सेकंड के लिए सब जैसे रुक गया था। सन्नाटा, फिर एकदम से लाइट्स जल गईं। लगता था जैसे उड़ान के लिए पायलट ने पूरा जोर लगा दिया हो। उसके बाद प्लेन रफ्तार से सीधा हॉस्टल की बिल्डिंग में जा घुसी और जोर से धमाका हुआ।
विश्वास रमेश ने बयान में बताया कि मेरी सीट जिस साइट थी, प्लेन का वो हिस्सा बिल्डिंग से न टकराकर साइड में गिर गया। दरवाजा टूट गया था, और सामने कुछ खाली जगह दिखी, मैं जैसे-तैसे निकल पाया। वे विश्वास आगे बताते हैं कि दूसरी साइड पर दीवार थी, वहां से शायद कोई नहीं निकल सका। रमेश विश्वास ने बताया कि उनकी आंखों के सामने ही दो एयर होस्टेस, एक अंकल-आंटी और सब कुछ जल रहा था। इस हादसे में विश्वास का बायां हाथ बुरी तरह जल गया, लेकिन जान बच गई। वह बताते हैं कि जैसे ही बाहर आया, आग फैल रही थी।
विश्वास कुमार 40 वर्ष के ब्रिटिश नागरिक हैं। अपने भाई अजय के साथ भारत से लंदन वापस लौट रहे थे। उनके भाई का पता कुछ नहीं चल पाया है। इस घटना से विश्वास के परिवार वाले सदमे में हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2125)
- अपराध (148)
- मनोरंजन (348)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (876)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (648)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (567)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (498)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (58)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (261)
- महाराष्ट्र (175)
- बिहार (194)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (109)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (380)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (55)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (8)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..