
Aaj ka Rashifal, 04 January 2025 : जानें 04 जनवरी का राशिफल, इन राशि वालों पर बना रहेगा शनि का प्रकोप
-
Renuka
- January 4, 2025
Aaj ka Rashifal, 04 January 2025 : आज 04 जनवरी 2025, शनिवार है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।
मेष (Aries)
आज का दिन मेष राशि जातकों के लिए चिंता और परेशानियों से मुक्ति वाला साबित होगा। इस दौरान आपके अटके हुए कार्य किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे और करियर-कारोबार से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। जो भी प्रयास करेंगे, उसमें दूसरे दिन ही शुभ फल और सफलता मिलने लगेगी। कार्यक्षेत्र में दबदबा रहेगा और कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। यात्राएं शुभ साबित होंगी।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज भागदौड़ भरा दिन रहने वाला है। आज के दिन आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्त रहेंगे। हालांकि सुखद पक्ष यह है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि जातकों के लिए आज के दिन थोड़ी उठापटक वाला रह सकती है। इस दौरान आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है और यदि आप व्यवसायी हैं तो आय के मुकाबले व्यय की अधिक रहेगा। साथ आपको आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
कर्क (Cancer)
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी और आप अपने घर के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। यदि आपको संतान के करियर से संबंधित फैसला लेना पड़े,तो उसे आप जीवन साथी से बातचीत करके ले, तो बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।
सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों को वाणी व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना चाहिए। यदि एक कदम पीछे करने पर लाभ होता हो, तो बिल्कुल न हिचकिचाएं। ऐसा करने से आज का दिन की शुरुआत में आने वाली बड़ी मुश्किलों से पार पा जाएंगे। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आय और व्यय में संतुलन बनाना रहेगा।
कन्या (Virgo)
आज का दिन परेशानियों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपकी आज कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी. व्यापार में आज आपको निवेश करने से पहले अपने साझेदार से बातचीत अवश्य करनी होगी। आज आप किसी व्यक्ति से बेवजह की बात पर ना उलझे, नहीं तो आपको परेशानी होगी. यदि आपका कोई धन संबंधित मुद्दा चल रहा है, तो उनसे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा।
तुला (Libra)
आज का दिन धार्मिक यात्राओं पर जाने के लिए रहेगा। आज आपको अपने भविष्य में किसी समस्या के होने का डर सता सकता है। इसलिए यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही है, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर सबको आश्चर्यचकित कर देंगे. परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। विदेशों से शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी अपने परिवार के सदस्यों से मेल मिलाप करने आ सकते हैं, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आज वेतन वृद्धि जैसी सूचना सुनने को मिल सकती है। लेकिन परिवार में कोई सदस्य आज आपकी बात का बुरा मान सकता है।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला हैं। क्योंकि वह आज जीवन साथी के साथ कुछ पल बिताएंगे, जिसमें वह अपने मन की किसी इच्छा को भी जीवन साथी शेयर कर सकते हैं। आज आपकी संतान अच्छे कामों से आपका और आपके कुल का नाम रोशन करेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आप आज किसी नए व्यवसाय की योजना के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।
मकर (Capricorn)
आज का दिन प्रसंन्नता दिलाने वाला रहेगा. आज आपको धन के मामले में किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको अपनी मीठी बातों में फंसा सकता है. कार्य क्षेत्र में आज आपको कुछ खास जिम्मेदारियां दी जाएंगी, जिन्हे आपको अपनी निगरानी में ही पूरी करना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा भी कर सकता है. आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला हैं, क्योंकि वह आज जीवन साथी के साथ कुछ पल बिताएंगे, जिसमें वह अपने मन की किसी इच्छा को भी जीवन साथी शेयर कर सकते हैं। आज आपकी संतान अच्छे कामों से आपका और आपके कुल का नाम रोशन करेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आप आज किसी नए व्यवसाय की योजना के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।
मीन (Pisces)
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप बिजनेस मे मन मुताबिक लाभ कमा कर प्रसन्न रहेंगे और आज साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में किसी निर्णय को जल्दबाजी में लेकर कोई गलती कर बैठेंगे, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनकी आज कोई मन की इच्छा पूरी होगी। माता पिता आज आपके साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
ये भी जानें साल 2025 की 5 सबसे भाग्यशाली राशियां: जानिए क्या कहती है आपकी किस्मत
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (748)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (294)
- दुनिया (304)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (362)
- व्यवसाय (120)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (131)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (140)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (194)
- वीडियो (609)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..