
Aaj ka Rashifal, 09 March 2025 : इन 5 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन
-
Neha
- March 9, 2025
Aaj ka Rashifal, 09 March 2025 : आज 09 मार्च 2025, रविवार है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष होने जा रहा है। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सुख शांति भरा रहने वाला है।
मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए दिन पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में आपके बॉस आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें लापरवाही न करें। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके मन की कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है।
वृष (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन धन संबंधित मामले में अच्छा रहेगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अच्छी सफलता हासिल होगी। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से सलाह मश्विरा कर सकते हैं। आपको राजनीति में सोच-समझकर कदम बढ़ाना होगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का दिन सुख-शांति से बीतेगा। लेकिन अपने रुके हुए कामों को करने के लिए समय निकालें। किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आप दान-पुण्य के कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको धन संबंधित मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल नहीं करनी है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपको किसी सहयोगी से कोई बात कहने का मौका मिलेगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- आपकी राशि क्या है? जन्मतिथि और नाम के आधार पर जानें
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातक आज धैर्य और संयम से काम लें। आज आपके सभी काम पूरे होंगे। आपको अपने मन में सक्रियता बनाए रखनी होगी। जो लोग बेरोजगार हैं, उनको भी अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीददारी करते समय जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। प्रेम संबंधों में यदि कुछ उलझनें आपको घेरे हुए थीं, तो उसके लिए आप परिवार के सदस्यों से सलाह-मश्विरा कर सकते हैं।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा। आप अपने शौक और मौज-मस्ती की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आप पर कृपा बनी रहेगी। आज किसी नए इलेक्ट्रिक आइटम की खरीद कर सकते हैं। फिजूल के खर्चों पर रोक लगाएं और अगर कहीं धन निवेश करने के बारे में योजना बना रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही फैसला लें।
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपनी इनकम के सोर्स बढ़ाने पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंध में आ रही बाधा दूर होगी।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज अचानक कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आपके बिजनेस की योजनाएं बेहतर लाभ देंगी। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। दिनभर भाग-दौड़ रहने से कुछ परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी से कोई बात सोच-समझकर बोलें।
ये भी पढ़ें- राशि क्या है? 12 राशियों की पूरी जानकारी: नाम, स्वामी ग्रह और ज्योतिषीय महत्व
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातक आज के दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। लंबे समय से कहीं आपका पैसा अटका हुआ था, तो आज वो आपको मिल जाएगा। आपके विरोधी कार्य क्षेत्र में आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। आप अपने किसी नए बिजनेस की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान को किसी परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल होगी।
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। आपको विभिन्न स्त्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपके ऊपर यदि किसी काम का दवाब था, तो वह भी दूर होगा। लंबे समय से किसी काम को लेकर चिंता थी, तो यह चिंता आज दूर हो जाएगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने महत्वपूर्ण कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। सेहत में चल रही समस्याओं को लेकर आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपके काफी रुचि रहेगी।
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। धन संबंधित कामों को कल पर टालने से बचें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके जीवन साथी से अगर आपकी कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी और आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जिससे खर्च बढ़ेंगे।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (743)
- अपराध (70)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (290)
- दुनिया (298)
- खेल (225)
- धर्म - कर्म (363)
- व्यवसाय (118)
- राजनीति (427)
- हेल्थ (130)
- महिला जगत (41)
- राजस्थान (235)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (29)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (166)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (49)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (59)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (40)
- राशिफल (193)
- वीडियो (597)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..