
Delhi Election 2025 : उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलीं आतिशी, दिल्ली सीएम के पद से दिया इस्तीफा, जानिए कब होगा नए सीएम का शपथ ग्रहण
-
Neha
- February 9, 2025
Delhi Election 2025 : दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी होने के साथ ही बदलाव की शुरुआत हो गई है। इस कड़ी में आज दिल्ली सीएम आतिशी उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करने राजभवन पहुंचीं। यहां उन्होंने उपराज्यपाल से मुलाकात कर दिल्ली मुख्यमंत्री के पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। उपराज्यपाल ने भी तुरंत प्रभाव से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की मौजूदा विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना भी जारी कर दी।
दिल्ली में नई सरकार के गठन का रास्ता हुआ साफ
इस अधिसूचना के साथ नई विधानसभा के गठन का रास्ता साफ हो गया है। नई विधानसभा के गठन के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया भी शुरू होगी। इसके लिए दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल सक्सेना से मिलने का वक्त मांगा। वहीं इससे पहले भाजपा विधायक अरविंद सिंह लवली भी उपराज्यपाल सक्सेना से मिलने पहुंचे।
ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव में भाजपा को हुआ तगड़ा फायदा, कांग्रेस चुनाव हारी लेकिन प्रदर्शन सुधरा
दिल्ली में ढह गया आम आदमी पार्टी का गढ़
बता दें शनिवार को घोषित किए गए चुनावी नतीजों में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं आम आदमी पार्टी को महज 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इसी के साथ करीब 3 दशक बाद जहां दिल्ली के गढ़ में भाजपा की एंट्री हो गई है, वहीं करीब 13 साल बाद आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो गई है।
ये भी पढ़ें- आप ने भाजपा से पूछा- तुम्हारा दूल्हा कौन ? भाजपा बोली- दिल्ली के दिल में मोदी
भाजपा ने अभी तक नहीं किया सीएम का ऐलान
उधर भाजपा की तरफ से अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में चर्चाएं हैं कि पीएम मोदी कई देशों के दौरे पर जा रहे हैं। वहां से वे 14 फरवरी या उसके बाद वापस लौटेंगे। ऐसे में इसके बाद ही दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं इस समारोह में पीएम मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में शक्ति प्रदर्शन के इरादे से एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण दिया जाएगा।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (677)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (254)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (326)
- व्यवसाय (105)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (107)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (154)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (129)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (53)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (171)
- वीडियो (516)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..