Dark Mode
  • day 00 month 0000
Delhi Election : दिल्ली चुनाव में भाजपा को हुआ तगड़ा फायदा, कांग्रेस चुनाव हारी लेकिन प्रदर्शन सुधरा

Delhi Election : दिल्ली चुनाव में भाजपा को हुआ तगड़ा फायदा, कांग्रेस चुनाव हारी लेकिन प्रदर्शन सुधरा

Delhi Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं और करीब 3 दशक के सूखे के बाद एक बार फिर दिल्ली की सत्ता में भाजपा का 'प्रवेश' हो गया है। भाजपा ने जहां चुनाव में 47 सीटों पर कब्जा जमाया, वहीं लगातार 3 बार दिल्ली में सत्तारूढ़ रही आम आदमी पार्टी महज 23 सीटों पर आकर सिमट गई। खास बात यह रही कि पार्टी के दिग्गज चेहरे भी चुनाव नहीं जीत सके। इनमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन जैसे कई चेहरे शामिल रहे। हालांकि भाजपा की आंधी के बावजूद दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री और कालकाजी सीट से आप प्रत्याशी आतिशी चुनाव जीतने में कामयाब रहीं, जो कि आम आदमी पार्टी के लिए थोड़ा राहत भरा रहा।

 

भाजपा और आप के वोट शेयर में सिर्फ 2 प्रतिशत का अंतर

वहीं चुनाव के नतीजों की तरफ देखें, तो चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक 2025 के इन दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सीटें भले ही कम मिली हों, लेकिन उनका वोटबैंक अच्छा रहा। यही नहीं, दिल्ली में सरकार बनाने में कामयाब रही भाजपा और आप को मिले वोटों में भी मामूली प्रतिशत का ही अंतर है। चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक मौजूदा चुनाव में भाजपा को 43 लाख 20 हजार 519 वोट मिले, जो कुल वोटों का 45.56 प्रतिशत था। इसी तरह आम आदमी पार्टी को चुनाव में 41 लाख 30 हजार 819 वोट मिले, जो कुल वोटों का 43.56 प्रतिशत था। इस तरह दोनों पार्टियों में जीत का अंतर 1 लाख 89 हजार 700 वोटों का यानि सिर्फ 2 प्रतिशत वोटों का रहा।

 

ये भी पढ़ें- Delhi Election 2025 : दिल्ली चुनाव मतगणना की ताजा खबर

 

Delhi Election : दिल्ली चुनाव में भाजपा को हुआ तगड़ा फायदा, कांग्रेस चुनाव हारी लेकिन प्रदर्शन सुधरा

कई सीटों पर मामूली अंतर से हार गई आम आदमी पार्टी

  • आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में कई सीटें बेहद मामूली अंतर से हारीं।
  • ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज 3 हजार 188 वोटों से हारे।
  • हरि नगर से सुरेंद्र कुमार सेतिया 6 हजार 632 वोटों से हारे।
  • जंगपुरा से मनीष सिसोदिया 675 वोटों से हारे।
  • मालवीय नगर सीट से सोमनाथ भारती 2 हजार 131 वोटों से हारे।
  • मंगोल पुरी से राकेश जाटव 6 हजार 255 वोटों से हारे।
  • महरौली से महेंद्र चौधरी 1782 वोटों से हारे।
  • नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल 4 हजार 89 वोटों से हारे।
  • राजिंदर नगर से दुर्गेश पाठक 1 हजार 231 वोटों से हारे।
  • संगम विहार से दिनेश मोहनिया 344 वोटों से हारे।
  • शाहदरा से जितेंद्र सिंह शंटी 5 हजार 178 वोटों से हारे।
  • तिमारपुर से सुरिंदर सिंह 1 हजार 168 वोटों से हारे।
  • त्रिलोकपुरी से अंजना परचा 392 वोटों से हारे।

 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के अफसरों को बोलना होगा मराठी, सीएम फडणवीस ने किया ऐलान

 

भाजपा का वोट शेयर हुआ मजबूत, चुनाव हारकर भी कांग्रेस को हुआ फायदा

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा ने अपने वोट शेयर को काफी मजबूत किया है। उसे चुनाव में 45 फीसदी से ज्यादा वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं। यह आंकड़ा पिछले बार से सात फीसदी ज्यादा है। इसके उलट आप को बड़ा नुकसान हुआ है। उसे अब तक 43.69 फीसदी वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं। पार्टी को पिछले बार के मुकाबले 11 फीसदी का नुकसान होते दिखाई दे रहा है। इन चुनावों में कांग्रेस को भी फायदा हुआ है, लेकिन सीटों के मामले में उसका खाता इस बार भी नहीं खुला। कांग्रेस को अब तक 6.40 फीसदी वोट मिले हैं। यह पिछले बार से करीब दो फीसदी ज्यादा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?